9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New MG Hector 7-Seater Variants: MG ने लॉन्च किए हेक्टर प्लस SUV के दो नए 7-सीटर वेरिएंट, इतनी रखी है कीमत

New MG Hector 7-Seater Variants: एक्सटीरियर में, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लोटिंग लाइट टर्न इंडिकेटर्स, आर18 डुअल-टोन अलॉय व्हील और एलईडी ब्लेड कनेक्टेड टेललैंप शामिल किएगए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 6 Nov 2024, 6:22 PM IST

Mg Hector Plus

New MG Hector 7-Seater Variants: ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी MG मोटर इंडिया ने हेक्टर एसयूवी के दो नए 7-सीटर वेरिएंट; सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। सेलेक्ट प्रो वेरिएंट 1.5L पेट्रोल-CVT कॉम्बो के साथ 19,71,800 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, वहीं स्मार्ट प्रो वेरिएंट 2.0L डीजल-मैनुअल सेटअप से लैस होगा, जिसकी कीमत 20,64,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है।

हेक्टर प्लस के ये दोनों नए वेरिएंट "MG SHIELD" कार ओनरशिप प्रोग्राम के साथ उपलब्ध होंगे, कंपनी आफ्टर सेल्स सर्विस ऑप्शन ऑफर कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें :- Royal Enfield Bullet 350 की 1986 में थी बेहद ही कम कीमत, जानकार हो जाएंगे हैरान

New MG Hector 7-Seater Variants: मिलेंगे ये बेनिफिट्स

MG कस्टमर्स को स्टैंडर्ड 3+3+3 पैकेज का बेनिफिट मिलेगा, जिसमें अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ तीन साल की वारंटी, तीन साल के लिए रोड साइड मदद और तीन लेबर-फ्री सर्विस (लिमिटेड पीरियड के लिए) शामिल है। साथ ही ओनर अपनी सुविधा के हिसाब से इसे एक्सटेंड करवा सकते हैं।

New MG Hector 7-Seater Variants: कैसा है इंटीरियर?

एमजी हेक्टर प्लस के नए सेलेक्ट प्रो और स्मार्ट प्रो वेरिएंट में डुअल-टोन आर्गिल ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर थीम देखने को मिलती है, जिसमें बड़े 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17.78 सेमी एम्बेडेड एलसीडी स्क्रीन के साथ पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर, 10000 से अधिक रेजोल्यूशनके साथ आई-स्मार्ट टेक्नोलोजी जैसी सुविधाओं से लैस है।

75 कनेक्टेड कार फीचर्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एक वायरलेस फोन चार्जर, लेदर से लिपटा स्टीयरिंग, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, वुडेन फिनिश, पावर ड्राइवर सीटें, स्मार्ट-की के साथ पुश बटन इंजन स्टार/स्टॉप और सेगमेंट में पहली डिजिटल ब्लूटूथ-की और की-शेयरिंग कैपेसिटी देखने को मिलती है।

यह खबर भी पढ़ें :- Citroen ने भारत मे लॉन्च किया एयरक्रॉस SUV का एक्सप्लोरर एडिशन, जानें कीमत और खासियत

New MG Hector 7-Seater Variants: एक्सटीरियर?

एक्सटीरियर की बात करें तो; एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्लोटिंग लाइट टर्न इंडिकेटर्स, आर18 डुअल-टोन अलॉय व्हील और एलईडी ब्लेड कनेक्टेड टेललैंप शामिल किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें :-2024 New Maruti Dzire : लॉन्च से पहले ही लीक हुई न्यू मारुति डिजायर की डिटेल, जानें क्या कुछ है खास