ऑटोमोबाइल

टेस्टिंग के दौरान यूरोप में स्पॉट हुई नई Kia Seltos, जानें अपकमिंग मॉडल में क्या-कुछ होगा खास?

Kia Seltos Spied: यूरोप में नई किआ सेल्टोस नजर आई है इस खबर में हम आपको बताएंगे टेस्टिंग के दौरान क्या देखने को मिला है, और अपकमिंग प्रोडक्शन रेडी मॉडल में क्या कुछ खास हो सकता है?
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2025, 4:20 PM IST
KIA Seltos
किआ सेल्टोस

New generation Kia Seltos Spied: हाल ही में, किआ सेल्टोस (Kia Selto) के नेक्स्ट जेनरेशन वेरिएंट को यूरोप में बर्फीले इलाकों में टेस्ट करते हुए देखा गया। हालांकि टेस्टिंग के दौरान गाड़ी भारी कैमोफ्लाज से ढकी हुई नजर आई है, लेकिन कुछ बदलाव नजर आये हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे टेस्टिंग के दौरान क्या देखने को मिला है, और अपकमिंग प्रोडक्शन रेडी मॉडल में क्या कुछ खास हो सकता है, चलिए स्टार्ट करते हैं।

डिजाइन में बदलाव?

फ्रंट लुक - डिजाइन में बदलाव की बात करें तो फ्रंट में नई सेल्टोस में पुराने मॉडल की स्लीक हेडलाइट्स की जगह अब नए, चौकोर LED हेडलाइट्स देखने को मिले हैं। बोनट अपराइट दिखाई दे रहा है। ग्रिल में बॉक्स जैसा साइज और वर्टिकल स्लैट्स दिखाई दिए हैं। बम्पर पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों ओर स्ट्रिप-टाइप LED फॉग लैंप होंगे।

साइड और रियर लुक - साइड से देखने पर नई सेल्टोस थोड़ा बॉक्सी लगती है, जिससे इसका साइज बड़ी SUV जैसा लगता है, रियर क्वार्टर ग्लास भी बड़ा दिख रहा है। रियर में, छिपा हुआ टेलगेट कुछ C-शेप के LED टेललाइट्स और तिरछे LED टर्न इंडिकेटर्स दिखा रहा है। टेलगेट पर एक हॉरिजॉन्टल बल्ज है, जो संभवतः टेललाइट्स को जोड़ने वाली लाइट बार हो सकती है।

इंटीरियर और फीचर्स?

अभी तक इंटीरियर के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि इसे एडवांस बनाने के लिए ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (जैसे कि किआ सिरोस में है) दिया जाएगा।

संभावित फीचर्स?

संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें दो 12.3-इंच के स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) मिल सकते हैं। 5-इंच टच स्क्रीन जो एयर कंडीशनिंग कंट्रोल के लिए हो सकता है। पैनोरामिक सनरूफ, ड्यूल-जोन ऑटो AC, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स - सेफ्टी के लिहाज से नई किआ सेल्टोस में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डिस्क ब्रेक्स सभी पहियों पर, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग शामिल हैं, दिए जा सकते हैं। सामने की ग्रिल पर रडार हाउसिंग से यह पुष्टि होती है कि ये एडवांस फीचर्स मौजूद होंगे।

पावरट्रेन ऑप्शन?

नई सेल्टोस में वही इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है जो मौजूदा मॉडल में हैं। करेंट मॉडल में तीन ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। सभी इंजन Front-wheel-drive (FWD) के साथ उपलब्ध होंगे।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑप्शनल ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) भी देखने को मिल सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

संभावित कीमत और मुकाबला?

नई सेल्टोस की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी। वर्तमान में, सेल्टोस की कीमत 11.13 लाख रुपये से लेकर 20.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नई सेल्टोस का भारतीय बाजार मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Honda Elevate, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसे मॉडल्स से होगा।

Updated on:
18 Feb 2025, 4:20 PM IST
Published on: