ऑटोमोबाइल

नेक्स्ट-जेन Renault Duster टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, सामने आई स्पाई फोटोज

Renault Duster: नेक्स्ट-जेन रेनो डस्टर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई। इस बार नए मॉडल में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जायेगा। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी,टोयोटा अर्बन क्रूजर जैसे हाइब्रिड ब्रेजा से से होने वाला है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 2:03 PM IST
Renault Duster
Renault Duster

Renault Duster: वैश्विक बाजार में डेसिया डस्टर को इसके लॉन्च के बाद से ही खूब सराहा जा रहा है, और यह निर्माता की सबसे सफल गाड़ियों में से एक है। मोनोकॉक चेसिस पर डिजाइन की गई यह एसयूवी एक पॉकेट फ्रेंडली बजट के साथ मार्केट में आती है। बता दें कि नई रेनॉल्ट डस्टर (डेसिया डस्टर) की कुछ समय से टेस्टिंग की जा रही है। जिससे कॉम्पैक्ट एसयूवी/क्रॉसओवर सेगमेंट में हलचल मची हुई है। इसे इंडिया में भी पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में इसे एक बार फिर से टेस्टिंग के स्पॉट किया गया है। इस की कुछ तस्वीरें स्पाई ने अपने कैमरे में कैद कर ली ।

रेनॉल्ट बिगस्टर कॉन्सेप्ट पर ही किया गया डिजाइन

इस एसयूवी को काफी हद तक रेनॉल्ट बिगस्टर कॉन्सेप्ट पर ही डिजाइन किया गया है। इसे एक कमांडिंग और पावरफुल बनाता है। फ्रंट फेसिया में एग्रेसिव रोबोट अपील के साथ थ्री स्टैक्ड एलईडी एलिमेंट हैं। इसके सेंटर में डेसिया या रेनॉल्ट का बैज दिया गया है।पिछले स्पाई फोटोज में केवल ऑउटसाइड एलईडी लाइट्स को ऑन देखा गया था। जबकि नई तस्वीरों में बाहरी के साथ सेंट्रल एलईडी लाइटिंग भी ऑन है।
यह भी पढ़ें: सावधान! ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

साल 2025 में होगी लांच

आपको बता दें कि थर्ड जनरेशन की डस्टर SUV साल 2025 के शुरुआत में लांच हो सकती है।फिलहाल सामने आए स्पाई स्पाट्स में इसकेइंटीरियर का खुलासा नहीं हुआ है। डस्टर के अलावा, रेनॉल्ट इंडिया में सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर आधारित एक और एसयूवी और एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च करने का भी प्लान कर रही है।
यह भी पढ़ें: एक चार्ज में 600 किलोमीटर चलेगी Audi की ये इलेक्ट्रिक कार

Updated on:
10 Jul 2023, 2:03 PM IST
Published on: