1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक चार्ज में 600 किलोमीटर चलेगी Audi की ये इलेक्ट्रिक कार, कंपनी ने रिलीज किया टीजर

Audi Q8 e-tron electric SUV: अपकमिंग 2023 में क्यू8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी (Q8 e-tron electric SUV) और स्पोर्टबैक (Sportback) के लांचिंग से कुछ दिन पहले एसयूवी का टीजर लांच किया है। आगामी 2023 ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन ई-ट्रॉन SUV से बेहद अपडेटेड है। जिसमें कॉस्मेटिक और फीचर को अपग्रेड किया गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 9 Jul 2023, 3:15 PM IST

Audi Q8 e-tron electric SUV

Audi Q8 e-tron electric SUV

Audi Q8 e-tron electric SUV: ऑडी इंडिया ने अपकमिंग 2023 में क्यू8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी (Q8 e-tron electric SUV) और स्पोर्टबैक (Sportback) के लांचिंग से कुछ दिन पहले एसयूवी का टीजर लांच किया है। आगामी 2023 ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन ई-ट्रॉन SUV से बेहद अपडेटेड है। जिसमें कॉस्मेटिक और फीचर को अपग्रेड किया गया है। साथ ही इसके नाम में 'क्यू8' भी जोड़ा गया है। अपडेटेड Q8 ई-ट्रॉन ने साल 2022 के नवंबर महीने में ग्लोबल लेवल पर लांच हुई थी।

ये हुए बदलाव

ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन में कई विजुअल अपडेट किए गए हैं, जिसमें नया डुअल-टोन ट्रैपेज़ॉइडल ग्रिल और नए 2डी ऑडी लोगो की और फ्रंट बम्पर को फिर से डिज़ाइन किया गया है, साथ ही एलईडी हेडलैम्प स्टाइल को भी अपग्रेड किया गया है। जबकि अपडेटेड टेल लाइट्स और बम्पर को छोड़कर एसयूवी के बैक साइड में ज्यादा परिवर्तन नहीं किया गया है। न्यू Q8 ई-ट्रॉन में बी-पिलर पर 'ऑडी' बैजिंग भी मिलती है, जो इसे एक प्रीमियम टच देती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में नए अलॉय व्हील भी हैं।

95 kWh बैटरी पैक से लैस

आपको बता दें कि ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन में पावरट्रेन और रेंज में भी काफी सुधार किये गए हैं। ग्लोबल लेवल पर ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन तीन ऑप्शन - 50, 55 और टॉप-स्पेक SQ8 में आती है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज करने पर 582 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। वहीं इसका पिछला वेरिएट एक बार फुल चार्ज करने पर 484 किमी दूरी तय करने में सक्षम है। स्पोर्टबैक मॉडल 600 किमी की रेंज के साथ इसे और भी आगे ले जाता है। इन दोनों गाड़ियों में पावरफुल बैटरी दी जाती है। जो पिछले 64 kWh पैक के जगह बड़े 95 kWh बैटरी पैक से लैस है।
यह भी पढ़ें: कब लॉन्च होगी Kia EV9 Electric SUV? जानिए एक्सपेक्टेड प्राइज और फीचर्स

इन गाड़ियों से होने वाली है सीधी टक्कर

गौरतलब है कि ऑडी Q8 ई-ट्रॉन अपने मौजूदा वेरिएंट से काफी महंगी होने वाली है। लांच के बाद इसकी सीधी टक्कर जगुआर आई-पेस, बीएमडब्ल्यू आईएक्स और इस कैटेगरी की एसयूवी से होने वाली है।
यह भी पढ़ें: ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान