Okhi-90 2023: ओकीनावा ऑटोटेक ने Okhi-90 2023 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ई- स्कूटर को नई बैटरी पैक और कई सारे अपग्रेड के साथ पेश किया है। यह चार रंग विकल्प - लाल, नीला, ग्रे और सफेद में उपलब्ध होगा।
Okhi-90 2023: भारतीय ई-स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओकीनावा ऑटोटेक ने Okhi-90 2023 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ई- स्कूटर को नई बैटरी पैक और कई सारे अपग्रेड के साथ पेश किया है। यह चार रंग विकल्प - लाल, नीला, ग्रे और सफेद में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि वह अपने इटालियन पार्टनर Tacita के साथ मिलकर अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपग्रेड करेगी।
सिंगल चार्ज में 160 KM रेंज
बता दें कि इस स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार की बात करें तो, यह 80 से 90 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इसमें 175 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है साथ ही इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग सिस्टम और ऑटो कट फंक्शन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इस इकलौते भारतीय शख्स के पास है Bugatti Chiron कार
शानदार फीचर्स
Okhi-90 स्कूटर के फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक इंकोडर बेस्ड़ मोटर, एक डिजिटल स्पीडोमीटर, एक एंटी थेफ्ट अलार्म शामिल है। इसके अलावा इसमें जीपीएस नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। साथ ही ओकिनावा ऐप से आप स्कूटर की बैटरी और स्पीड भी मॉनिटर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बारिश के दिनों में आप के भी हेलमेट से आती है बदबू? ऐसे करें साफ