ऑटोमोबाइल

इस इकलौते भारतीय शख्स के पास है Bugatti Chiron कार, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

Bugatti Chiron: भारतीय एनआरआई मयूर श्री हैं जिनकी कार कलेक्शन में 21 करोड की बुगाटी शिरॉन शामिल है। ये पूरी दुनिया में इकलौते भारतीय हैं जिनके पास बुगाटी शिरॉन है। बता दें कि बुगाटी की शुरूआती कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 2:41 PM IST
Bugatti Chiron
Mayur Shree with Bugatti Chiron

Bugatti Chiron: आपने कई ऐसे भारतीय के बारे में सुना होगा, जो बेशकीमती कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही एक एनआरआई भारतीय मयूर श्री हैं जिनकी कार कलेक्शन में 21 करोड की बुगाटी शिरॉन शामिल है। ये पूरी दुनिया में इकलौते भारतीय हैं जिनके पास बुगाटी शिरॉन है। बता दें कि बुगाटी की शुरूआती कीमत 10 से 12 करोड़ रुपये है।

बेहद पावरफुल इंजन

एनबीटी हिन्दी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार में 8.0-लीटर क्वाड-टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन आता है, जो अधिकतम 1479 हॉर्स पावर और 1600 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें: Audi Q8 e-tron और Q8 e-tron स्पोर्ट्सबैक का भारत में हुआ डेब्यू

महज 2.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

इस कार की रफ्तार के बारें में बात करें तो, बुगाटी चिरोन महज 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकडने में सक्षम है और इसकी हाईएस्ट स्पीड 420 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें: लैटिन NCAP क्रैश टेस्ट में फेल हुई citroen-c3, सुरक्षा के मामले में मिले जीरो अंक

Updated on:
17 Jul 2023, 2:41 PM IST
Published on: