ऑटोमोबाइल

भारत में पहली बार स्पॉट हुई ये सस्ती 7-सीटर कार, कीमत 7 लाख से भी कम

Renault Triber 2025 फेसलिफ्ट पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स, अपडेटेड फीचर्स और संभावित कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जानें पूरी डिटेल।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 4:16 PM IST
Renault Triber 2025

रेनॉ ट्राइबर (Renault Triber) ने अपनी किफायती 7-सीटर क्षमता और दमदार फीचर्स के चलते भारतीय परिवारों के बीच खास जगह बनाई है। अब, 2025 फेसलिफ्ट के साथ, यह MPV एक नए अवतार में दस्तक देने के लिए तैयार है। हाल ही में इसके टेस्ट मॉडल को भारतीय सड़कों पर देखा गया, जिसने इस अपकमिंग अपडेट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। क्या यह नए डिजाइन और फीचर्स के साथ सेगमेंट में हलचल मचाएगी? आइए जानते हैं इसके बारे में।

डिजाइन में बदलाव

अपडेटेड ट्राइबर में अब एक रियर वाइपर और नया रियर बंपर मिलेगा। साथ ही, इसमें नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट फेसिया में भी प्रमुख बदलाव किए जाने की संभावना है, जिसमें नई ग्रिल, ट्वीक्ड बंपर और रीडिजाइन किए गए हेडलैंप्स शामिल हो सकते हैं।

मामूली फीचर अपडेट

फिलहाल इसके इंटीरियर की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि रेनो ट्राइबर 2025 फेसलिफ्ट में थोड़ा बदला हुआ डैशबोर्ड और नया केबिन थीम मिलेगा। इसके ज्यादातर फीचर्स मौजूदा मॉडल से लिए जाएंगे, जिसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक AC, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और ऑटो-डिमिंग IRVM शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स के मामले में, नई ट्राइबर में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग सेंसर और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

इंजन वही रहेगा

नई रेनॉ ट्राइबर 2025 फेसलिफ्ट में पहले जैसा ही 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT यूनिट्स शामिल होंगी। इसके अलावा, CNG वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

कीमत में हल्की बढ़ोतरी

इस फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वर्तमान में, रेनो ट्राइबर की कीमत 6.10 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Updated on:
20 Mar 2025, 4:16 PM IST
Published on: