ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki ने शुरू किया Republic Day Service Camp, ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे

इस सर्विस कैंप का नाम ‘ रिपब्लिक डे सर्विस कैंप ’ है। आपको बता दें कि ग्राहक इस सर्विस कैंप का फायदा 31 जनवरी 2020 तक ले सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 12:36 PM IST
Republic Day Service Camp
Republic Day Service Camp

नई दिल्ली: इस साल 26 जनवरी को हमारा देश 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस गणतंत्र दिवस को ख़ास बनाने के लिए दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी मारुती सुजुकी ( Maruti Suzuki ) ने मारुति कार ग्राहकों के लिए एक ख़ास कैंप शुरू किया है। इस सर्विस कैंप का नाम ‘ रिपब्लिक डे सर्विस कैंप ’ है। आपको बता दें कि ग्राहक इस सर्विस कैंप का फायदा 31 जनवरी 2020 तक ले सकते हैं।

आपको बता दें कि इस सर्विस कैंप की शुरुआत 15 जनवरी 2020 से हुई है जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस सर्विस कैंप में कार ग्राहकों को कई मिलेंगे कई तरह के ऑफर्स शामिल है। इस सेल के माध्यम से कंपनी अपने ग्राहक वर्ग को और भी मजबूत करना चाहती है।

इस कैंप के तहत टच पॉइंट में लेबर चार्ज, पार्ट्स, एक्सेसरीज, एक्सटेंटेड वारंटी आदि पर ऑफर मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक इन टच प्वाइंट्स पर हर दिन लगभग 45000 गाड़ियां ठीक की जाती है।

रिपब्लिक डे सर्विस कैंप की शुरुआत करने के अवसर पर कंपनी के अधिकारी ने कहा कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों को लगातार पूरा करने के लिए ऐसा कदम उठाया जाता रहा है।

मारुति के पोर्टफोलियो की बात करें तो कंपनी आने वाली 6 फरवरी को मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है।

Published on: