4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनवरी 2020 में इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, पूरे महीने उठा सकते हैं इसका फायदा

अगर आप साल 2019 के डिस्काउंट ऑफर का लाभ नहीं उठा पाए हैं तो आज हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर कार कंपनियां अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं जिसका फायदा आप पूरी जनवरी भर उठा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 20 Jan 2020, 11:23 AM IST

January 2020 Car Discount

January 2020 Car Discount

नई दिल्ली: साल 2019 के आखिर में भारत में मौजूद ज्यादातर कार कंपनियां अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही थीं। लोगों ने दिसंबर 2019 तक इस बंपर डिस्काउंट का फायदा लिया और साल 2020 लगते ही कार कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। अगर आप साल 2019 के डिस्काउंट ऑफर का लाभ नहीं उठा पाए हैं तो आज हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर कार कंपनियां अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं जिसका फायदा आप पूरी जनवरी भर उठा सकते हैं।

ये है टाटा की सस्ती डीज़ल कार देती है 27.28 किमी प्रति लीटर का माइलेज

मारुति सुजुकी वैगन-आर

Waganr पर 32,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

इस कार पर भी कुल 43 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी ईको

Maruti Suzuki Eeco MPV पर 37 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी सिलैरियो (पेट्रोल)

मारुति की इस कार पर कुल 42 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

महज 3.69 की है मारुति की ये कार, छोटी फैमिली के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

मारुति सुजुकी सिलैरियो (CNG)

Maruti Suzuki Celerio CNG वेरियंट पर 47 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।