4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda की इस कार पर मिल रहा 5 लाख का बंपर डिस्काउंट, बस फेस्टिव सीजन तक है मौक़ा

दिवाली पर कई कार कंपनियां ऑफर कर रहीं बम्पर डिस्काउंट इन कंपनियों में सबसे आगे चल रही है होंडा Honda की कार पर अब तक का सबसे ज्यादा डिस्काउंट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 12 Oct 2019, 1:52 PM IST

diwali car sale

नई दिल्ली: दीवाली को अब महज कुछ ही हफ़्तों का समय रह गया है ऐसे में कार कंपनियों ने ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन सेल शुरू कर दी है। इस सेल में कार पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा महज कुछ दिनों तक लिया जा सकता है। आपको बता दें कि Honda की कारों पर इस फेस्टिव सीजन सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है जो 5 लाख तक का है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी कंपनी की कारों पर मिल रहा कितना डिस्काउंट।

ये हैं अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कारें, महज 2.67 लाख से शुरू होती है कीमत

Hyundai Grand i10 India

अगर बात करें हुंडई की तो कंपनी की तरफ से कारों पर 1.95 लाख रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट सेकेंड जेनरेशन ग्रैंड आई10 पर मिल रहा है जिसका फायदा आप इस फेस्टिव सीजन में ले सकते हैं।

Hyundai Tucson

हुंडई की पॉपुलर SUV टस्कन की बात करें तो इसपर भी कंपनी बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि हुंडई की इस धाकड़ SUV पर 2 लाख रुपये के ऑफर्स मिल रहे हैं जिसमें 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं।

Maruti Suzuki S-Presso को महज 11 दिन में मिली 10,000 बुकिंग्स

Honda CRV

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में SUV खरीदने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि Honda CRV डीजल वैरिएंट पर आपको मैक्सिमम 5 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है जो किसी भी कार कंपनी के हिसाब से सबसे ज्यादा डिस्काउंट है। इस बंपर डिस्काउंट का फायदा आपको सिर्फ फेस्टिव सीजन तक ही मिलेगा।