4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया की टॉप 10 कार ब्रांड में भारत की कोई कंपनी नहीं, जानें मारुति सुजकी का स्थान

वैश्विक स्तर पर आंकड़े पेश करने वाली एक वेबसाइट स्टैटिस्टा के मुताबिक दुनिया के कार बाजार पर सबसे बड़ा कब्जा जापानी कंपनी टोयोटा का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 26 Mar 2018, 4:19 PM IST

Top 10 Car brands of world

इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय आॅटोमोबाइल बाजार पर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का एकछत्र राज है। भारत की टॉप 10 सेलिंग कारों की बिक्री में अकेली मारुति की 5 से अधिक कारें होती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इस कंपनी की वैश्विक आॅटो बाजार में क्या स्थिति है ? आपको बता दें जब दुनिया की टॉप 10 कार ब्रांड्स की चर्चा होती है तो इसमें भारत की एक भी कंपनी शामिल नहीं हो पाती है। दुनिया के कार बाजार पर जापान, अमेरिका और जर्मनी की कार कंपनियों का कब्जा है।

9.2 फीसद हिस्सेदारी के साथ टोयोटा नंबर 1
उद्योग जगत के वैश्विक स्तर पर आंकड़े पेश करने वाली एक वेबसाइट स्टैटिस्टा के मुताबिक दुनिया के कार बाजार पर सबसे बड़ा कब्जा जापानी कंपनी टोयोटा का है। वेबसाइट के ताजा आंकड़ों के अनुसार वैश्विक कार बाजार में टोयोटा की सबसे ज्यादा 9.2 फीसद हिस्सेदारी है। इसके बाद दूसरा नंबर जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन का आता है। फॉक्सवेगन 7.2 फीसद के साथ दूसरे स्थान पर है। अमेरिका की कंपनी फोर्ड 6.5 फीसद के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, चौथे स्थान पर जापान की होंडा 5.5 फीसद के साथ और पांचवें पर तीसरी जापानी कंपनी निसान 5.4 फीसद की हिस्सेदारी है।

मारुति सुजुकी 14वें स्थान पर काबिज
वहीं पूरी दुनिया में लग्जरी कारों की बिक्री करने वाली जर्मनी की कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज इस सूची में 2.7 फीसद की हिस्सेदारी के साथ 10वें स्थान पर मौजूद है। जर्मनी की एक और कार कंपनी बीएमडब्ल्यू 2.2 फीसद हिस्सेदारी के साथ 12वें स्थान पर और ऑडी 2 फीसद हिस्सेदारी के साथ 13वें स्थान पर बैठी हुई है। भारत के आधे से ज्यादा कार मार्केट पर अपना प्रभुत्व रखने वाली मारुति सुजुकी की वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी मात्र 1.7 फीसदी है और वह सूची में 14वें स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर मारुति की सहायक जापानी कंपनी सुजुकी मोटर्स 1.6 फीसद की हिस्सेदारी के साथ 17वें स्थान पर काबिज है।