ऑटोमोबाइल

Skoda Kylaq को घर लाने का है प्लान, तो यहां जानें कब से शुरू हो रही बुकिंग; देखें प्राइस और फीचर्स

vSkoda Kylaq Engine: काइलैक को एकमात्र 115hp, 178Nm 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक या 6-स्पीड मैनुअल से जुड़ा होगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 7:25 PM IST
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq: चेक गणराज्य की कार मेकर कंपनी स्कोडा भारत में 2 दिसंबर 2024 को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक के सभी वेरिएंट्स की कीमतों का एलान करने वाली है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इस एसयूवी को देश में 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। हालांकि, सभी वेरिएंट्स के प्राइस को उस समय रिवील नहीं किया था।

अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कार की बुकिंग और अन्य की-डिटेल्स के बारे में।

Skoda Kylaq Booking: कब शुरू होगी बुकिंग?

काइलैक, स्कोडा इंडिया का सबसे छोटा और महत्वपूर्ण प्रोडक्ट है, क्योंकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है जिसमें पहले से ही बहुत से मॉडल मौजूद हैं। कंपनी ने इसे 7.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतार कर बाजार को चौंका दिया है।
बुकिंग की बात करें तो सभी वेरिएंट्स की कीमतों के खुलासे के साथ ही 2 दिसंबर से स्टार्ट हो जाएगी। डिलीवरी की बात करें तो अगले साल जनवरी-2025 में शुरू होने की संभावना है।

Skoda Kylaq Variants: काइलैक के वेरिएंट्स?

स्कोडा काइलैक चार वेरिएंट्स - क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर+ और प्रेस्टीज में उपलब्ध होगी। बड़े स्तर पर लोकलाइजेशन ने स्कोडा को कॉम्पटेटिव प्राइस तय करने में मदद की है। ऑटोकार इंडिया के मुताबिक काइलैक के सभी वेरिएंट्स में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इस कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ सकते हैं।

Skoda Kylaq Rivals: पॉवरट्रेन और मुकाबला?

काइलैक को एकमात्र 115hp, 178Nm 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक या 6-स्पीड मैनुअल से जुड़ा होगा। कंपनी दावा करती है कि यह लगभग 10.5 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। भारत में काइलैक का मुकाबला महिंद्रा XUV 3XO, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन जैसी कारों से होगा।

Updated on:
29 Nov 2024, 7:25 PM IST
Published on: