ऑटोमोबाइल

Tata Curvv पर पहली बार मिल रही छूट; पेट्रोल, डीजल और EV सभी वेरिएंट्स पर होगी बचत

Tata Curvv EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें - पहले ऑप्शन के तौर पर 45kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिसका आउटपुट 150hp/215Nm का है। दूसरे ऑप्शन में 55kWh की बैटरी दी गई है, इसकाआउटपुट 167hp का है।

2 min read
Feb 15, 2025

Tata Curvv Discount Offers February 2025: भारत की दिग्गज कार ब्रांड Tata Motors अपनी पॉपुलर SUV Curvv पर पहली बार शानदार डिस्काउंट की घोषणा की है। यह ऑफर 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगा और MY2025 स्टॉक पर मिलेगा। खास बात यह है कि कंपनी ने ICE-पावर्ड (पेट्रोल-डीजल) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों वेरिएंट्स पर छूट दी है। इसके अलावा, MY2024 मॉडल्स के लिए अलग से कैश डिस्काउंट की पेशकश की गई है।

Tata Curvv पर डिस्काउंट?

Tata Curvv के 2025 में बने (MY2025) पेट्रोल और डीजल मॉडल्स पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, जो ग्राहक MY2024 स्टॉक खरीदते हैं, उन्हें 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा, यह सभी वेरिएंट्स के लिए लागू है।

Tata Curvv में पॉवरट्रेन ऑप्शन?

Tata Curvv तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। जिसमें - 1.5-लीटर टर्बो-डीजल (115hp/260Nm), 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120hp/170Nm) और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (पावरफुल वेरिएंट -125hp/225Nm) शामिल हैं। सभी इंजन ऑप्शंस के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

Tata Curvv EV पर भी डिस्काउंट

Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Curvv EV पर भी 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, लेकिन यह केवल MY2025 मॉडल्स पर लागू होगा।

Curvv EV पॉवरट्रेन?

Curvv EV दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें - पहले ऑप्शन के तौर पर 45kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिसका आउटपुट 150hp/215Nm का है। दूसरे ऑप्शन में 55kWh की बैटरी दी गई है, इसकाआउटपुट 167hp का है। Tata Curvv EV की रेंज वेरिएंट और बैटरी क्षमता के आधार पर 430 से 502 किमी तक है।

Tata Curvv की कीमत

Tata Curvv (ICE) मॉडल्स की कीमत - 9.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये तक जाती हैं।

नोट - रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ डीलरशिप पर MY2024 मॉडल्स के लिए और भी ज्यादा छूट की पेशकश कर सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से कॉन्टैक्ट करें।

Published on:
15 Feb 2025 03:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर