Top 5 Safest SUV in India 2025: देखें भारत में 5 सबसे सुरक्षित SUVs की लिस्ट, जिनको वयस्क और बच्चों की सुरक्षा में हाई रेटिंग मिली है। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट के अनुसार ये SUVs भरोसेमंद और सुरक्षित हैं जो 5-स्टार रेटिंग के साथ आती हैं।
Top 5 Safest SUV in India 2025: आजकल कार खरीदते समय लोग सिर्फ लुक्स और फीचर्स पर ही ध्यान नहीं देते बल्कि सेफ्टी रेटिंग को भी सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। यही वजह है कि कंपनियां अपनी नई SUVs में सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान दे रही हैं। अगर आप भी एक ऐसी SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ फीचर्स से भी लैस हो तो हम आपको ऐसी ही 5 SUVs के बारे में बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं कौन-कौन से मॉडल लिस्ट में शामिल हैं।
| SUV मॉडल | वयस्क सुरक्षा अंक (32 में से) | बच्चों की सुरक्षा अंक (49 में से) | कुल स्कोर (81 में से) | शुरुआती कीमत Ex-Showroom (₹) |
|---|---|---|---|---|
| Mahindra XEV 9e | 32 | 45 | 77 | 21.90 लाख |
| Mahindra BE 6 | 31.97 | 45 | 76.97 | 18.90 लाख |
| Tata Punch EV | 31.46 | 45 | 76.46 | 9.99 लाख |
| Mahindra Thar Roxx | 31.09 | 45 | 76.09 | 13.99 लाख |
| Skoda Kylaq | 30.88 | 45 | 75.88 | 8.25 लाख |
महिंद्रा की XEV 9e SUV ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसे वयस्क सुरक्षा के लिए पूरे 32 में से 32 अंक मिले हैं, वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 45 अंक हासिल हुए हैं। कुल मिलाकर इसका स्कोर 77/81 रहा है। इसमें 7 एयरबैग्स, ABS-EBD, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है।
महिंद्रा की एक और SUV BE 6 भी सेफ्टी के मामले में बेहतरीन है। इसे वयस्क सुरक्षा के लिए 31.97 अंक और बच्चों के लिए 45 अंक मिले हैं। इसमें भी 7 एयरबैग्स, हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो यह 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
टाटा मोटर्स की Punch EV सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV में से एक है जिसने Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग पाई है। वयस्क सुरक्षा में इसे 31.46 अंक और बच्चों के लिए 45 अंक मिले हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS-EBD, हिल-होल्ड कंट्रोल और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो इसे सेफ्टी और बजट दोनों ही मामलों में मजबूत विकल्प बनाती है।
महिंद्रा थार रॉक्स देश की पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसे वयस्क सुरक्षा में 31.09 और बच्चों की सुरक्षा में 45 अंक मिले। इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ABS-EBD जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है।
स्कोडा की काइलाक भी इस लिस्ट में शामिल है। इसे वयस्क सुरक्षा में 30.88 और बच्चों की सुरक्षा में पूरे 45 अंक मिले हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोलओवर प्रोटेक्शन और ABS-EBD जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह 8.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ सबसे किफायती सेफ SUV साबित होती है।
अगर आप बजट फ्रेंडली SUV चाहते हैं तो स्कोडा काइलाक और टाटा पंच EV आपके लिए बढ़िया विकल्प हैं। वहीं ज्यादा फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ सेफ्टी भी चाहिए तो महिंद्रा XEV 9e, BE 6 और थार रॉक्स पर विचार कर सकते हैं।