Xi Jinping Car Collection: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कार कलेक्शन लग्जरी और सुरक्षा का बेहतरीन उदाहरण है। उनके कलेक्शन में Hongqi N701, N501, L5, L7, L9 और T196 जैसी बुलेटप्रूफ लिमोजिन शामिल हैं।
Xi Jinping Car Collection: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सिर्फ चीन की राजनीति में ही नहीं बल्कि अपने कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी आधिकारिक कारें चीन की लग्जरी और सुरक्षा तकनीक का उदाहरण हैं। उनके कार कलेक्शन में मुख्य रूप से Hongqi (Red Flag) ब्रांड की बुलेटप्रूफ लिमोजिन कारें शामिल हैं जो केवल सरकारी और उच्च सुरक्षा वाले इस्तेमाल के लिए बनाई गई हैं।
शी जिनपिंग के कार कलेक्शन में कुल 6 प्रमुख आधिकारिक मॉडल शामिल हैं। ये कारें सिर्फ उनके व्यक्तिगत उपयोग के लिए नहीं, बल्कि सरकारी यात्राओं और विदेश दौरों में सुरक्षा और सुविधा के लिए भी इस्तेमाल होती हैं।
Hongqi N701 वर्तमान में शी जिनपिंग की मुख्य लिमोजिन है।
लंबाई: लगभग 5.5 मीटर
इंजन: 6.0-लीटर V12
सुरक्षा फीचर्स: बुलेटप्रूफ ग्लास, रन-फ्लैट टायर्स, बायोकेमिकल सुरक्षा, एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है।
उपयोग: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सरकारी यात्रा के लिए इस्तेमाल करते हैं।
Hongqi N501 कार 2016 में पेश की गई थी। इसे 2018 में शी जिनपिंग ने रवांडा की यात्रा के दौरान इस्तेमाल किया था। यह L5 का एक आधुनिक वर्जन है और इसमें उच्च सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं।
Hongqi L5 को 2014 में आधिकारिक रूप से पेश किया गया था। इसे न्यूजीलैंड और अन्य देशों की यात्रा में शी जिनपिंग द्वारा इस्तेमाल किया गया। यह मॉडल चीन की लग्जरी और सुरक्षा का प्रतीक है।
Hongqi L7 2012 में पेश की गई थी और इसे चीनी सरकारी उपयोग में लगाया गया। यह भी L5 का अपडेटेड वर्जन है और इसमें सुरक्षा की उच्चतम सुविधांए उपलब्ध हैं।
Hongqi L9 कार 2013 में लॉन्च हुई थी। इसे शी जिनपिंग अपनी सरकारी यात्राओं में इस्तेमाल करते हैं। यह कार चीन की उच्च तकनीक और सुरक्षा मानकों को दिखाती है।
Hongqi T196 कार 2019 में लॉन्च हुई थी। इसे भी खास तौर पर सरकारी सुरक्षा और सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है।
शी जिनपिंग की सभी कारों में बुलेटप्रूफ ग्लास, रन-फ्लैट टायर्स, पूरे शरीर का कवच और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं। ये कारें केवल शी जिनपिंग और उनके सुरक्षा अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए हैं।
शी जिनपिंग अपनी विदेश यात्राओं में भी इन कारों का इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के लिए, अमेरिका और मलेशिया की यात्राओं में Hongqi N701 उनके साथ देखी गई। यह कार चीन की तकनीक और औद्योगिक क्षमता को दुनिया के सामने दिखाने का भी तरीका है।