ऑटोमोबाइल

Renault की 4.69 लाख रुपये वाली इस पॉपुलर कार पर आया डिस्काउंट, इतनी होगी बचत

Renault: कलर ऑप्शन में आइस कूल व्हाइट, आउटबैक ब्रॉन्ज, मूनलाइट सिल्वर और जांस्कर ब्लू सहित कई अन्य विकल्प मिलते हैं। भारत में इसका सीधे मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 से होता है।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 4:32 PM IST
Renault Kwid

Renault Kwid Discount Offer: भारत में कम बजट वाली कारों का अलग ही क्रेज है। इन कारों की कीमतें तो कम होती ही हैं साथ ही मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम होती है और माइलेज भी दमदार मिलता है। इसी एंट्री-लेवल सेगमेंट में Renault Kwid काफी पॉपुलर है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है। इस महीने रेनॉ अपनी इस कार पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। ऐसे में अगर आप इसे घर लाना चाहते हैं तो यह सही समय हो सकता है। चलिए जानते हैं इस कार के ऑफर डिटेल, कीमत और खासियत के बारे में।

Renault Kwid Discount Offer: कितनी मिल रही है छूट?

इस महीने रेनॉ क्विड की खरीद पर आप कुल 45,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसमें 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट्स और 10,000 रुपये का लॉयल्टी कैश बेनिफिट शामिल है। यह ऑफर दिसंबर 2024 तक के लिए वैध है।

Renault Kwid Features: फीचर्स और सेफ्टी?

रेनॉ क्विड के फीचर्स में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, की-लेस एंट्री, 4-पावर विंडो और मैनुअल एसी साहित कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं। यह कार 279 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है।

सेफ्टी की बात करें तो, इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरे से लैस है।

कलर ऑप्शन में आइस कूल व्हाइट, आउटबैक ब्रॉन्ज, मूनलाइट सिल्वर और जांस्कर ब्लू सहित कई अन्य विकल्प मिलते हैं। भारत में इसका सीधे मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 से होता है।

Renault Kwid Powertrain: कैसा है पावरट्रेन?

पॉवरट्रेन की बात करें तो क्विड 1-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, यह इंजन 68 पीएस की पावर और 91 एनएम तक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांशमिशन के लिहाज से 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है। इसका माइलेज 21.46 से 22.3 किलोमीटर/लीटर तक का है। भारत में रेनॉ क्विड की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये के बेच है।

Updated on:
9 Dec 2024, 4:32 PM IST
Published on: