अयोध्या

एक्टर Akshay Kumar ने अयोध्या में दान किए 1 करोड़ रुपए, बंदरों के लिए दी धनराशि

Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने राम मंदिर में 1 करोड़ रुपए का दान किया है। उन्होंने यह रकम बंदरों को खाना खिलाने के लिए दी है।

less than 1 minute read
Oct 30, 2024
Akshay Kumar

Akshay Kumar: रामनगरी अयोध्या में सेवा भाव से दान देने वाले भक्तों की लंबी कतार है। इस कतार में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने बंदरों की सेवा के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना कराई है।

माता-पिता और ससुर के नाम पर किया दान

आंजनेय सेवा ट्रस्ट नाम से बनाए गए इस ट्रस्ट की ओर से 29 अक्टूबर को पहली बार बंदरों के लिए खाद्य सामग्री पहुंचाई गयी। रामलला देवस्थानम से खाद्य सामग्रियों से लदे वाहन को संतों ने रवाना किया। इस ट्रस्ट के चेयरमैन जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने बताया कि अक्षय कुमार ने अपने माता-पिता हरिओम व अरुणा भाटिया व ससुर राजेश खन्ना को सेवाएं समर्पित की है।

अक्षय कुमार की नई फिल्म कब रिलीज होगी?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के जल्द ही अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। ये फिल्म का अगले साल 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अक्षय कुमार हेरा फेरी 3, भूत बंगला और जॉली एलएलबी 3 में भी नजर आएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर