अयोध्या

अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या, संतों ने की रामलला के दर्शन की अपील

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit Saints Reaction: सपा प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे और पवन पांडेय के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे। उनके दौरे से पहले अयोध्या के साधु-संतों ने अखिलेश से कास अपील की है। जानिए किसने क्या कहा...
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2026, 12:24 PM IST
Paramhans Acharya, UP News, Akhilesh Yadav Ayodhya Visit, Akhilesh Yadav Ayodhya Visit Saints Reaction
छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य (PC: IANS)

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को धर्मनगरी अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसी बीच सपा प्रमुख के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर, जगतगुरु परमहंस आचार्य, हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेश आचार्य और बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी अखिलेश यादव से खास अपील की है।

अखिलेश यादव रामलला का आशीर्वाद प्राप्त करें- परमहंस आचार्य

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अखिलेश यादव के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भगवान श्री राम की पवित्र जन्मभूमि अयोध्या आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वे राम मंदिर के दर्शन करेंगे और रामलला का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।"

अखिलेश यादव परिवार सहित अयोध्या आएं- देवेश आचार्य

हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेश आचार्य ने कहा कि, "यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 8 तारीख को अयोध्या आने वाले हैं। सनातन धर्म के सभी अनुयायियों की हार्दिक कामना है कि अखिलेश यादव अपने परिवार सहित अयोध्या आएं, भगवान राम लल्ला के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें, साथ ही हनुमानगढ़ी महाराज का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी प्राप्त करें।"

इकबाल अंसारी ने कही यह बात

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन करने की सलाह दी है। अंसारी ने कहा कि, "अयोध्या धर्मनगरी है जहां सभी धर्मों और जातियों का पूरा सम्मान किया जाता है। यह देवी देवताओं की पावन भूमि है जहां रामलला का भव्य मंदिर है, हनुमान जी का वास है और पवित्र सरयू नदी बहती है।"

इकबाल अंसारी ने अखिलेश यादव से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या आकर प्रभु राम के दर्शन करने चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जल्द ही एक बड़ी कथा भागवत का आयोजन होने वाला है जिसमें सपा प्रमुख को भी हिस्सा लेना चाहिए। अंसारी ने अपना विचार रखते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपने धर्म के नियमों और सिद्धांतों का सच्चाई से पालन करता है उसका हमेशा कल्याण होता है।

विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा दौरा

दरअसल अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं। अखिलेश यादव अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने जा रहे हैं। सपा प्रमुख का पवन पांडेय के घर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना स्थानीय संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या लंबे समय से भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बहस का बड़ा केंद्र रही है। ऐसे में अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा और राम मंदिर दर्शन को लेकर बना सस्पेंस 2027 के चुनावी माहौल में राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए