अयोध्या

Amrit Bharat Train: यूपी के इस को जिले अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, सपा सांसद हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Amrit Bharat Train: यूपी के इस जिले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। जिससे अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 11:19 AM IST
Amrit Bharat Train
अमृत भारत ट्रेन Photo Source: Ashwini Vaishnaw X Account

Amrit Bharat Express Train: अयोध्या वासियों को रेल सुविधा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के प्रयासों से अब अयोध्या को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। यह ट्रेन आज की रात अयोध्या धाम स्टेशन से रवाना होगी। खुद सांसद अवधेश प्रसाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Amrit Bharat Express Train: सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने जानकारी दी कि दरभंगा से चलकर गोमतीनगर तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आज की यानी 28 जुलाई रात 12:30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन सांसद अवधेश प्रसाद की मौजूदगी में रवाना होगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि यह ट्रेन अयोध्या के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। जो बिहार और यूपी को जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय आवागमन को भी आसान बनाएगी। उन्होंने बताया कि सांसद अवधेश प्रसाद ने इस रूट पर ट्रेन संचालन के लिए लगातार रेलवे मंत्रालय से पत्राचार किया, जिसके परिणामस्वरूप यह सुविधा अब शुरू हो रही है।

इस ट्रेन में रफ्तार के साथ मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यह तेज, किफायती और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा का विकल्प है। ट्रेन में आरामदायक सीटें, आधुनिक तकनीक और तेज रफ्तार जैसे तमाम सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का सफल होगा आसान

यह सेवा अयोध्या के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। रेल मंत्रालय की अमृत भारत योजना के तहत धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अहम शहरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें अयोध्या प्रमुख है।

Updated on:
18 Jul 2025, 11:19 AM IST
Published on: