अयोध्या

अरुणाचल मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंत्रियों संग किए रामलला के दर्शन, सीएम बोले- देश में आ गया रामराज

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन मैं उन सभी को भी याद करता हूं जिन्होंने राम मंद‍िर के लिए संघर्ष किया और अपना जीवन बलिदान कर दिया।  

less than 1 minute read
Feb 06, 2024
arunachal_chief_minister_pema_khandu_and_cabinet_minister_reached_ayodhya__for_darshan_of_ramlala.jpg

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मंगलवार को अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे तो भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राम राज्य आ गया है।

रामलला के दर्शन के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा, "हम यहां आकर धन्य और भावुक महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन मैं उन सभी को भी याद करता हूं जिन्होंने राम मंद‍िर के लिए संघर्ष किया और अपना जीवन बलिदान कर दिया।"

देश में आ गया रामराज्य
मुख्यमंत्री के साथ 70 सदस्यीय दल अयोध्या पहुंचा है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा क‍ि अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न बनाएंंगे, अयोध्या में अरुणाचल भवन भी बनेगा, इसके ल‍िए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि 500 साल बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए, देश में राम राज्य आ गया है। एयरपोर्ट पर पेमा खांडू को गार्ड ऑफ ऑनर द‍िया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत क‍िया। इसके साथ ही सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने नृत्य पेश क‍िया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Published on:
06 Feb 2024 03:04 pm
Also Read
View All
अयोध्या राम मंदिर: 15 दिनों में आएगी चढ़ावा विवाद की फाइनल रिपोर्ट, नृपेंद्र मिश्र बोले- 24 घंटे में एक्शन लेकर सरकार ने दिखाई गंभीरता

‘डकैत एक घर लूटता है, यहां करोड़ों की आस्था लूटी गई’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर सपा सांसद ने भाजपा को घेरा

अब SIT करेगी श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में घोटाले की जांच, योगी सरकार ने गठित की टीम

राम मंदिर दान गबन मामला: आरोपी कर्मी के घर छापेमारी, 10 लाख रुपये बरामद, SIT गठित करने की मांग

राम मंदिर दान घोटाले पर मंत्री सूर्य प्रताप का बड़ा बयान, बोले- यह ट्रस्ट का आंतरिक मामला जरूरत पड़ी तो सरकार भी करेगी जांच