Lucknow Aerocity: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए राजधानी लखनऊ के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने शहर में एयरोसिटी बनाने के लिए मंजूरी दी है। ये एयरोसिटी 1500 एकड़ में बनेगी। इसमें वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर, वाणिज्यिक कार्यालयों, पार्कों, और सात सितारा होटल भी हो सकते हैं। इस साल बजट करीब सात लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है।