Ayodhya Accident: अयोध्या जिले में होली के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया। होली खेल कर घर जा रहे बाइक सवार चार युवकों की सामने से आ रही बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में चार। युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Ayodhya Accident: अयोध्या जिले में होली के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि होली खेलने के बाद एक बाइक पर सवार होकर चार युवक अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो और बाइक दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना घर पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातम फैल गया एक झटके में होली की खुशियां गम में बदल गई।
Ayodhya Accident: अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना के गांव पारारामपुर के पास होली के दिन बाइक और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में होली खेल कर घर जा रहे चार युवको की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के पारारामपुर गांव के रहने वाले राम केवल 50 वर्ष, इंद्रजीत 32 वर्ष राम सजीवन 42 वर्ष, तथा सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना के नया पुरवा के रहने वाले जेठू के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने थाना हैदरगंज बैसुपाली गांव के रहने वाले बोलेरो चालक भास्कर उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टक्कर जबरदस्त होने के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई।
सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।