अयोध्या

Ayodhya: ऑस्ट्रेलिया से आकर अयोध्या में की शादी तीन दिनों तक मनाई सुहागरात, दुल्हन की बात सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न

Ayodhya News: युवती को ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एक युवक से प्यार हो गया। युवक ने वहां से आकर अयोध्या में शादी रचाई। तीन दिनों तक अलग-अलग होटल में रहकर सुहागरात मनाई। इसके बाद युवती को ऐसा धोखा दिया कि ऐसा उसने सपने में भी सोचा नहीं होगा। जब उसने पुलिस को आप बीती बताई तो पुलिस भी सन्न रह गई।

3 min read
Mar 26, 2025
सांकेतिक तस्वीर

Ayodhya News: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की ऑनलाइन प्यार की कहानी खबरें सुना और देखा होगा। लेकिन ऑनलाइन प्यार का अंत सुखद हो ऐसा कोई जरूरी नहीं है। अयोध्या में ऑनलाइन गेम के जरिए प्रेम प्रसंग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया से आकर युवक ने अयोध्या में शादी रचाई। इसके बाद तीन दिनों तक अलग-अलग होटल में रहकर सुहागरात मनाई। फिर युवती को धोखा दे गया। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरी कहानी बताई। तो पुलिस भी हैरान रह गई।

Ayodhya News: अयोध्या के एक गांव की रहने वाली एक युवती को ऑनलाइन लूडो गेम के जरिए ऑस्ट्रेलिया के एक युवक से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा की युवक ने ऑस्ट्रेलिया से आकर युवती से अयोध्या में शादी किया। शादी के दौरान लड़की के परिवार वाले तो मौजूद रहे। लेकिन लड़का ऑस्ट्रेलिया से अकेले आया था। शादी के बाद दोनों तीन दिनों तक अयोध्या के अलग-अलग होटल में रुक कर सुहागरात मनाई। इसके बाद वह अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चला गया। उसने बताया कि वह बाद में उसे अपने साथ ले चलेगा।

ऑनलाइन प्यार फिर शादी, अब मिला धोखा

जिस युवती को ऑनलाइन गेम के दौरान प्यार में धोखा मिला है। वह स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी है। कोरोना काल में ऑनलाइन लुडो खेलते उसकी दोस्ती सिम्मी नामक लड़की से हुई। दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती हो गई। इसके कुछ समय बाद युवती को मैसेज आया कि सिम्मी की मौत हो गई। है। सिम्मी की आईडी चला रहे युवक ने कहा कि मेरा नाम अनिकेत शर्मा है। सिम्मी की आईडी अब मैं ही चलाऊंगा। इसके बाद संविदा कर्मी युवती की दोस्ती युवक से हो गई। दोनों ने फोन नंबर आदान प्रदान किया।

लड़की का आरोप अनिकेत ने उसे शादी का झांसा दिया

ऑनलाइन गेम खेलते वक्त अनिकेत नाम के युवक ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लड़की भी उसे पसंद करती थी। लड़की शादी के लिए तो तैयार हुई। लेकिन उसने कहा कि हम तुम्हारे घर परिवार के विषय में जानना चाहती हूं। युवक ने अपनी मीठी-मीठी बातों से लड़की को पूरा भरोसा दिया। फिर 8000 किलोमीटर चलकर अयोध्या उससे मिलने पहुंचा। 6 मई 2023 को दोनों ने एक होटल में शादी कर ली इस दौरान लड़की के परिवार वाले भी मौजूद रहे। तीन दिनों तक एक साथ रहने के बाद उसने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता है। कहा कि बाद में तुम्हें घर ले चलूंगा। यह कह कर वहां ऑस्ट्रेलिया चला गया। वहां जाने के बाद भी उसकी लड़की से बात होती रही। लेकिन कुछ दिन बाद जब लड़की ने अनिकेत के पास जाने की जिद किया। तो वह इस बात को टलता रहा। जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहा।

फिर किया 5 लाख रुपये की मांग न देने पर साथ रखने को नहीं हुआ तैयार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह जाने की जिद करने लगी। तब उसने 5 लाख रुपये की मांग किया। रुपये न देने पर वह उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं था। यह सिलसिला करीब चार-पांच महीने तक चला रहा। टूरिस्ट वीजा बनवाकर 19 सितंबर 2023 को लड़की अनिकेत के ऑस्ट्रेलिया के बताए पते पर पहुंच गई। यहीं से उसके झूठ की पोल खुलने लगी। जब वह ऑस्ट्रेलिया पहुंची। तो उसे पता चला अनिकेत पहले से ही शादीशुदा है। उसके मां-बाप पंजाब में रहते हैं। उसने बताया कि पहली बीवी से उसका तलाक हो गया है। दौरान वह पंजाब अपने मां-बाप से मिलने जाता था।

फिर पंजाब गई वहां पर उसके साथ परिजनों ने किया मारपीट

अनिकेत के कारनामों की शिकायत जब लड़की ने पंजाब में रहने वाले उनके परिवार से किया तो अनिकेत के मां-बाप उसे गाली गलौज देने लगे। इसके बाद वह पंजाब उसके घर पहुंच गई। यहां पर उसके साथ आरोप है कि परिवार के लोगों ने मारपीट किया। जब लड़की ने कानूनी कार्रवाई करने की बात किया तो अनिकेत ने पंजाबी भाषा में लिखा एक फर्जी तलाकनामा दिखाया। उसकी पत्नी ने भी कहा कि अब उसका तलाक हो गया है। इसलिए अनिकेत से उसका कोई मतलब नहीं है। तुम बेवजह कानूनी कार्रवाई ना करो।

ऑस्ट्रेलिया से लौट के बाद पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

पत्नी की बातों से संतुष्ट होकर वह उसके साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई। वहां पहुंचने के बाद अनिकेत उसे रोज मारता पीटता था। यहां तक की एक कमरे में उसे पूरे दिन बंद रखता था। वहां से लौट के बाद पीड़िता ने अयोध्या पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अयोध्या पुलिस ने अनिकेत के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और 420 समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
26 Mar 2025 12:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर