15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सात फेरे लेने के बाद दूल्हे को दगा दे गई दुल्हन

Gonda News: गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात फेरे लेने के बाद आयोजन स्थल से ही अपने मायके चली गई। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दूल्हे ने कई चौंकाने वाला आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gonda News

दूल्हा दुल्हन की सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया से

Gonda News: गोंडा जिले में बीते दिनों आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक युवक की शादी हुई। युवक का आरोप है कि दुल्हन के परिजन यह कहकर आयोजन स्थल से अपने घर लेकर चले गए। कहां कि उनकी इकलौती बेटी है। वह धूमधाम से घर से बेटी की विदाई करेंगे। कुछ दिनों बाद जब पति ने दुल्हन की विदाई के लिए ससुराल में फोन किया तो पता चला की दुल्हन कही चली गई है। पीड़ित ने अब डीएम से गुहार लगाई है।

Mukhyamantree saamoohik vivaah yojana: गोंडा जिले के कटरा थाना के एक गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। जिसमें में कहा गया है कि परसपुर थाना के एक गांव की रहने वाली युवती से 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसकी शादी हुई थी। विधि- विधान से शादी होने के बाद परिजन यह कहकर दुल्हन को लेकर चले गए कि उनकी इकलौती बेटी है। वह घर से धूमधाम से अपनी बेटी की विदाई करेंगे।

यह भी पढ़ें:Bahraich News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जाता रहे परिजन, जाने पूरा मामला

होली में युवक ने ससुराल में फोन कर विदा करने के लिए कहा

होली में युवक संदीप ने अपने ससुराल में फोन करके बेटी को विदा करने के लिए कहा। आरोप है कि एक-दो दिनों तक तो परिजन इस बात को टालते रहे। बाद में दुल्हन के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सारा सामान लेकर कहीं चली गई है। युवक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने कार्रवाई की मांग की है।