अयोध्या

26 जनवरी को रखी जाएगी धन्नीपुर मस्जिद की नींव, आ सकती है यह अड़चन

अयोध्या में मस्जिद निर्माण, 26 जनवरी को तिरंगा फहराकर रखी जाएगी धन्नीपुर मस्जिद की नींव
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2020, 4:54 PM IST
ayodhya_masjid.jpg
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के बाद योगी सरकार ने यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या जिले में सोहावल ब्लॉक के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन दी थी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद की नींव रखी जाएगी। फाउंडेशन के बाद तिरंगा फहराया जाएगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) इसकी तैयारियों में जुट गया है। धन्नीपुर में यह कार्यक्रम बेहद सादगी से मनाया जाएगा। आईआईसीएफ के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि 26 जनवरी को बने देश के संविधान के तहत देश के गरीब-अमीर व सभी वर्ग के लोगों को समान अधिकार मिला। ऐसे में गणतंत्र दिवस के दिन ही मस्जिद की नींव रखे जाने पर ट्रस्ट के सदस्य सहमत हैं, ताकि हर वर्ग के लोगों के बीच समान अधिकार के साथ जोड़ने का संदेश जाये।

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के बाद योगी सरकार ने यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या जिले में सोहावल ब्लॉक के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन दी थी। अब इस जमीन पर मस्जिद के साथ ही सुपर स्पेशियलिटी चैरिटी अस्पताल, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन बनाने की तैयारी है। हाल ही में ट्रस्ट ने मस्जिद का नक्शा पास कर दिया है।

...तो ही हो पाएगा कार्यक्रम
ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि 26 जनवरी को मस्जिद का फाउंडेशन स्‍टोन रखने का कार्यक्रम संपन्न होगा, लेकिन यह मस्जिद के नक्शे को पास करवाने के लिए जमा करने पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि धन्नीपुर मस्जिद के आर्किटेक्ट प्रोफेसर एसएम अख्‍तर सबमिशन आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार कर रहे हैं, जिसे अयोध्या विकास प्राधिकरण में जमा करवाया जाएगा। अगर नक्‍शा जमा हो जाएगा तो 26 जनवरी को मस्जिद की नींव रखी जाएगी।

Published on: