अयोध्या

अयोध्या की मस्जिद की जानें 10 बड़ी बातें, छह माह में हो सकती है तैयार

बैठक में मस्जिद व परिसर में बनने वाले अस्पताल, म्यूजियम के निर्माण की अवधि से लेकर, उसपर आने वाले खर्च व अन्य तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई.

2 min read
Dec 19, 2020
Masjid News

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईएफसी) की बैठक के बाद अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन तो जारी किया ही गया, निर्माण को लेकर कई फैसले भी लिए गए। ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष मौलाना जुफर फारुकी व अतहर हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में मस्जिद व परिसर में बनने वाले अस्पताल, म्यूजियम के निर्माण की अवधि से लेकर, उसपर आने वाले खर्च व अन्य तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। निम्न देखें बैठक में मस्जिद को लेकर क्या रहीं 10 बड़ी बातें-

1. मस्जिद की डिजाइन तैयार करने वाले एसएम अख्‍तर के मुताबिक मस्जिद 3500 स्क्वायर मीटर में बनेगी और यह दो फ्लोर की बनाई जाएगी। यह छह महीने में तैयार हो सकती है।

2. मस्जिद गोल गुंबद आकार में नहीं होगी, बल्कि यह काफी मॉडर्न और खूबसूरत है। इसका आकार खाड़ी देशों की मस्जिदों की तरह होगा। डिजाइन कॉंटेंपोरेरी होगा व दो मंजिला होगा।

3 इसमें कुछ भी पुराने जैसा नहीं होगा। इस्‍तेमाल होने वाली तकनीक से लेकर सामान तक सब कुछ नया होगा। भविष्‍य को दर्शाती मस्जिद होगी।

4. इसमें एक समय में दो हजार लोगों के नमाज पढ़ने का इंतजाम होगा। महिलाओं के लिए इसमें अलग से स्पेस होगा।

5. मस्जिद के लिए साइट पर सबसे पहले सॉइल की टेस्टिंग होगी। इसके बाद मस्जिद का नक्शा पास कराया जाएगा।

6. परिसर में हॉस्पिटल को 24,150 स्क्वायर मीटर में बनाया जाएगा। इसे बनने में साल भर का वक्त लग सकता है। अस्पताल में 100 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है।

7. परिसर में बनने वाले अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था रहेगी। इसको सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का दर्जा दिलाया जाएगा।

8. परिसर में जो मजार मौजूद है, उसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

9. विशाल मस्जिद में सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा।

10. मस्जिद का नाम किसी बादशाह के नाम पर नहीं होगा।

Published on:
19 Dec 2020 09:28 pm
Also Read
View All