4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश यादव को भगवान से माफी मांगनी चाहिए’, पुजारी देवेश आचार्य बोले- हमारी इच्छा सपा प्रमुख करें रामलला के दर्शन

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर संत समाज की प्रतिक्रिया सामने आई है। परमहंस आचार्य और देवेश आचार्य ने सपा प्रमुख से राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन और आशीर्वाद लेने की अपील की है।
2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव (photo- ians)

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवके प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर संत समाज की प्रतिक्रिया सामने आई है। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य और हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेश आचार्य ने अखिलेश यादव के अयोध्या आने पर राम मंदिर में दर्शन करने की बात कही है।

परमहंस आचार्य ने रामलला के दर्शन की जताई उम्मीद

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि सपा मुखिया का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में आगमन स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अखिलेश यादव राम मंदिर जाकर रामलला का आशीर्वाद लेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर अखिलेश यादव राम मंदिर में दर्शन नहीं करते हैं तो इसे इस रूप में देखा जाएगा कि वह समय-समय पर सनातन को बदनाम करने के लिए किसी न किसी षड्यंत्र की सोच रखते हैं और उसे करते रहते हैं।

देवेश आचार्य ने परिवार के साथ अयोध्या आने की कही बात

वहीं, हनुमानगढ़ी के पुजारी देवेश आचार्य ने भी अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी और सभी सनातन धर्मावलंबियों की हार्दिक इच्छा है कि अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ अयोध्या आएं और भगवान रामलला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लें।

धार्मिक आयोजन में आने पर राम दरबार में शीश झुकाने की अपील

देवेश आचार्य ने कहा कि अखिलेश यादव एक धार्मिक आयोजन में अयोध्या आ रहे हैं और यह किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। इसलिए उन्हें भगवान राम के दरबार में जाकर शीश झुकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भगवान से माफी मांगनी चाहिए कि इतने दिनों तक वह प्रभु के दर्शन नहीं कर पाए और इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

हिंदुओं और हिंदू ग्रंथों को लेकर भी बयान

देवेश आचार्य ने कहा कि यदि अखिलेश यादव ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी और उनकी पार्टी के लोगों की विचारधारा को लेकर जो बातें कही जाती रही हैं, वह सिद्ध होती दिखेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार हिंदुओं, हिंदू ग्रंथों और देवी-देवताओं का विरोध और अपमान किया गया है।