4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर अवधेश प्रसाद का बड़ा ऐलान, बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ पूरे यूपी में निकालेंगे मार्च

SP MP Awadhesh Prasad Statement: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पूरे यूपी में चुनाव आयोग के खिलाफ पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...
2 min read
Google source verification
Awdhesh Prasad

सपा सांसद अवधेश प्रसाद (PC: IANS)

Samajwadi Party Foundation Day: समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के खास मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। सपा सांसद ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे बेईमान करार दिया। इसके साथ ही अवधेश प्रसाद ने बड़ा ऐलान किया है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव आयोग के खिलाफ विशाल पदयात्रा निकालेगी।

'चुनाव आयोग न निष्पक्ष है और न ईमानदार'

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, "किसी भी देश में लोकतंत्र की मजबूती और जड़ें कितनी गहरी हैं, यह इस बात से तय होता है कि वहां का चुनाव आयोग कितना स्वतंत्र और निष्पक्ष है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से हमारा वर्तमान चुनाव आयोग न तो निष्पक्ष है, न स्वतंत्र है और न ही ईमानदार है।" अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं ने पहले भी इस पर कई बार सवाल उठाए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश में हुए चुनावों के दौरान भी वोटिंग में धांधली और बेईमानी के आरोप लगे थे।

संविधान बचाने के लिए सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

अवधेश प्रसाद ने पार्टी की आगामी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठने वाली है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए वोटिंग के अधिकार की रक्षा करने, लोकतंत्र को मजबूत रखने और संविधान की हिफाजत के लिए समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में सड़क पर उतरेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ यूपी के हर एक जिले में सपा कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगे।

नेताजी को याद कर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

सपा सांसद ने अपने बयान की शुरुआत में पार्टी के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज का दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पूरे समाजवादी परिवार के साथ-साथ समूचे प्रदेश और देश के लिए बेहद खास और आनंद का दिन है। इसी दिन आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। अवधेश प्रसाद ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं, समर्थकों और विशेष रूप से पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग