कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने राहुल गांधी, इंडिया ब्लॉक और विपक्षी सांसदों के चुनाव आयुक्त के कार्यालय जाने को जायज मांग बताया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के 'ड्रामा' वाले कथित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। जेबी माथर ने कहा कि अगर किरेन रिजिजू को लगता है कि यह ड्रामा है तो वह देश के लोकतंत्र और लोगों की आवाज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक या विपक्षी दलों की बात नहीं है, बल्कि सिविल सोसाइटी, आम लोग, युवा और छात्र भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं।