21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ayodhya / UP Politics: सपा के दावों पर ब्रजेश पाठक ने उठाए सवाल, अखिलेश यादव पर दिन में सपने देखने का तंज

UP Politics: सपा के दावों पर ब्रजेश पाठक ने उठाए सवाल, अखिलेश यादव पर दिन में सपने देखने का तंज

Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav: अयोध्या पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के शासनकाल, कारसेवकों पर गोलीकांड और अखिलेश के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर कई बातें कहीं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 4 Oct 2026, 2:17 PM IST

up news

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक। फोटो सोर्स-ANI

Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेशके उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी और माफिया संस्कृति को बढ़ावा मिला था। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोग कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को आज भी नहीं भूले हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया दिन में ही सपने देख रहे हैं और प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर उठाए सवाल

अयोध्या में अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे और रामकथा में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत एजेंडे के तहत अयोध्या आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि रामकथा, भगवान राम और हनुमान जी से उनका क्या सरोकार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सनातन संस्कृति के खिलाफ रही हैं। पाठक के मुताबिक, चुनाव के समय ये दल वोट पाने के लिए अलग-अलग रूप धारण कर सकते हैं, लेकिन जनता उनकी सच्चाई को अच्छी तरह समझती है।

रामलला की धरती पर प्रदेश की प्रगति की कामना

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह रामलला की धरती और आराध्य भगवान बजरंगबली की धरती अयोध्या में सबके कल्याण और प्रदेश की प्रगति की कामना करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जितने रोड़े अटका सकती थीं, उन्होंने अटकाने की कोशिश की। हालांकि, उनके मुताबिक सनातन संस्कृति की पताका झुकने वाली नहीं है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य मंदिर आज दुनिया के सामने अपनी सुंदरता बिखेर रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति चरमोत्कर्ष पर है और समाजवादी पार्टी या 'इंडिया' गठबंधन के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकते।

दीपोत्सव को लेकर भी किया बड़ा दावा

आगामी दीपोत्सव को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस बार अयोध्या का दीपोत्सव पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा कि लोगों को महसूस हो कि स्वयं प्रभु श्रीराम अयोध्या धाम पधार रहे हैं।

सपा के शासनकाल को लेकर लगाए आरोप

सपा पर हमला जारी रखते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को चार बार सरकार बनाने का अवसर दिया। उनके मुताबिक, सपा के शासनकाल की गुंडागर्दी और 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' जैसी व्यवस्था को लोग आज भी नहीं भूले हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बहू-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। पाठक ने कहा कि अयोध्या के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि सपा सरकार के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाई गई और मां सरयू के जल को खून से रंगने का काम किया गया।

निषाद समाज के अपमान का भी लगाया आरोप

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निषाद समाज के अपमान का आरोप लगाया और गोरखपुर की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के ही एक बड़े नेता पर अराजक तत्वों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय है।

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा अराजकता, गुंडई और माफिया गिरोहों को बढ़ावा देने वाली पार्टी रही है।

'भारत टैक्सी' पर विपक्ष के आरोपों का जवाब

'भारत टैक्सी' को लेकर विपक्ष के आरोपों पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इसमें वाहन का मालिक स्वयं चालक और सारथी होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को इस बात से परेशानी है कि युवा आगे न बढ़ें। पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता युवाओं के साथ है और युवाओं को हर स्थिति में आगे लाने के लिए काम किया जा रहा है।

अखिलेश यादव पर फिर साधा निशाना

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नाटक मंडली के पुराने सरगना रहे हैं और जनता उनकी सच्चाई अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि कोई भी रूप धारण कर लेने से जनता की नजर में सच्चाई नहीं बदल सकती।

उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के लोग हनुमान जी को अपना आराध्य मानकर प्रभु रामलला के दर्शन करने जाएं तो उन्हें अपनी सच्चाई का एहसास होगा।

पाठक ने दावा किया कि प्रभु राम समाजवादी पार्टी को श्राप दे चुके हैं कि वह अब कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस नहीं आएगी।