अयोध्या

Ayodhya News: इजराइल के राजदूत ने रामलला का दर्शन करने के बाद कहा कि हम अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे

Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने राम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद बाहर आकर उन्होंने कहां कि अयोध्या में रामलला का दर्शन करके हम वास्तव में अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे।

less than 1 minute read
Oct 16, 2024
इसराइल के राजदूत ने रामलला का किया दर्शन

Ayodhya News: इजरायल के राजदूत बुधवार को अयोध्या पहुंचे। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने उनका जोरदार स्वागत किया। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के साथ उन्होंने रामलला का दर्शन किया। मंदिर से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि दर्शन करने के बाद हम वास्तव में अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे।

Ayodhya News: अयोध्या में बुधवार सुबह तड़के इजरायल के राजदूत रूवेन अजर ने पहुंच कर रामलला का दर्शन किया। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन करके हम वास्तव में अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम यहां प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखकर बहुत प्रभावित हुआ हूं। यह हिंदू आस्था के लिए इस स्थान का प्रमाण है। इसराइल के राजदूत रूवेन अजर ने कहां कि भारत के लोगों की तरह इजराइल के लोगों के पास भी एक प्राचीनतम धर्म विरासत और परंपरा है। जैसे हमें अपनी विरासत पर गर्व है। वैसे आपको भी अपनी विरासत पर गर्व है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भक्ति आपको शक्ति देने के साथ-साथ दृढ़ विश्वास भी देती है। हम यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों उपासकों को देखकर बहुत ही प्रभावित हुए हैं। राम जन्मभूमि पहुंचने के बाद इसराइल के राजदूत का राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, डॉ अनिल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Updated on:
18 Oct 2024 08:48 am
Published on:
16 Oct 2024 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर