
अयोध्या . विहिप की धर्मसभा को लेकर अयोध्या में काफी हलचल देखने के मिल रही है। विहिप की धर्मसभा में सभी बड़े - बड़े नेताओें ने अपने - अपने बयान दिए। इस धर्मसभा को लेकर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी दिखाई दे रही है।
ये हैं अयोध्या मामले को लेकर 10 मुख्य बिन्दु
1. सुरक्षा के बाबत योगी सरकार ने अयोध्या में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राम भक्तों को नियंत्रित करना आसान नजर नहीं आ रहा है।
2. अयोध्या में सरयू तट से लेकर मुख्य बाजार हनुमानगढ़ी नागेश्वर नाथ मंदिर पर राम भक्तों की भारी भीड़ जमा है। अयोध्या की हर गली हर सड़क पर जय श्रीराम का उद्घोष करते भगवा झंडा लिए राम भक्त नजर आए।
3. राम जन्मभूमि विवादित परिसर के आस पास तो सुरक्षा के बाद व्यापक इंतजाम हैं और आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है लेकिन बांकी अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम भक्तों ने लगातार अयोध्या में प्रवेश किया।
4. धर्मसभा के लिए धर्मसंसद के आयोजकों की ओर से आज तीन लाख राम भक्तों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। जिसकी निगरानी के लिए जगह-जगह ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं।
5. भाजपा विधायक की मौजूदगी के सवाल पर इंद्र प्रताप तिवारी ने खुले लफ्जो में कहा कि पहले मैं रामभक्त हिंदू हूं बाद में भाजपा का विधायक राम मंदिर निर्माण के मार्ग में पद और सत्ता का कोई स्थान नहीं है इसलिए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विराट धर्म सभा में शामिल हो रहे हैं हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए चाहे इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़े।
6. मुख्य कार्यक्रम स्थल बड़ा भक्तमाल बगिया में राम भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है धर्म सभा शुरू होने में अभी करीब 1 घंटे से अधिक का वक्त शेष है लेकिन राम भक्तों की बड़ी भीड़ आयोजन स्थल पर जमा हो चुकी है इसके अलावा अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में भी बड़ी मात्रा में राम भक्त दर्शन और पूजन कर रहे हैं।
7. विहिप की धर्मसभा को लेकर अयोध्या में हाई अलर्ट जारी रखते हुए अयोध्या की सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए हैं। साइकिल सवारों को भी रोक दिया गया है। उदया चौराहे पर अयोध्या प्रवेश द्वार को सील कर पीएसी तैनात कर दी गई हैं।
8. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर भाजपा सरकार अयोध्या में राम मन्दिर नहीं बनाएगी तो इस बार सरकार भी नहीं बना पाएगी। इसके साथ ही उनका कहना है कि अयोध्या में राम मन्दिर जरूर बनेगा। यह कहते हुए उद्धव ठाकरे ने सभी लोगों, पुलिस प्रशासन, अयोध्या के निवासियों को धन्यवाद दिया।
9. शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर मामले में होटल पंचवटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या आने के पीछे मेरा कोई छुपा एजेंडा नहीं है। बल्कि वह पूरे विश्व के हिंदू मंदिर चाहते हैं। वहीं भाजपा सरकार को निशाने पर हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के दौरान राम - राम करते हैं। बाद में आराम करते हैं।
10. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के लिए कहा था लेकिन राम मन्दिर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उद्धव ठाकरे ने सवाल करते हुए कहा कि राम लला का मंदिर कब बनेगा? अब हिंदू चुप नहीं रहेगा। हिंदुओं की भावना का ख्याल रखा जाए।