अयोध्या

राममंदिर ही नहीं अयोध्या के आसपास का इलाका भी होगा खूबसूरत

Ayodhya - नींव निर्माण का एक चौथाई काम पूरा, भरी गयी 12 वीं लेयर
2 min read
ayodhya.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अयोध्या. Ayodhya Ram Mandir Nearby locality beautiful राम मंदिर निर्माण कार्य में अब तेजी आ गयी है। रामलला परिसर के अंदर 24 घंटे नींव भराई का काम चल रहा है। अब तक नींव की 12 लेयर भरी जा चुकी है। इस तरह एक चौथाई हिस्से का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ परिसर में अन्य कार्य भी साथ-साथ चल रहे हैं। न सिर्फ राममंदिर बल्कि आसपास के इलाकों को भी खूबसूरत बनाने का काम शुरू हो गया है।

राम जन्मभूमि परिसर में श्रीराम यज्ञशाला, थिएटर, म्यूजियम, अनुसंधान केंद्र सहित कई अन्य भवनों का भी निर्माण किया जाना है। इन सभी की आर्कीटेक्ट डिजायन बनकर तैयार है। मंदिर की नींव भरने का काम पूरा होने के बाद अन्य भवनों के निर्माण का काम शुरू होगा।

वन गमन मार्ग का कायाकल्प होगा

अयोध्या से चित्रकूट तक राम वन गमन मार्ग से जुड़े आश्रमों, मठों, मंदिरों और तीर्थों को संवारा जाएगा। ताकि, वन गमन के दौरान प्रभु राम जहां-जहां ठहरे थे, उन तीर्थों का विकास होने के साथ ही वहां पर्यटकों को लुभाया जा सके। पर्यटन विभाग ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।

अयोध्या का दायरा 873.37 वर्ग किमी का होगा

मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या शहर के विकास के लिए भी अनेक कार्य किए जा रहे हैं। अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय शहर का दर्जा देने के लिए इसका दायरा बढ़ाकर 873.37 वर्ग किमी जाएगा। जबकि, श्रीराम मंदिर के कोर सिटी का दायरा 31.5 वर्ग किमी तक होगा। अयोध्या का मास्टर प्लान 133 वर्ग किमी क्षेत्रफल का तैयार किया जा रहा है। जिसमें ग्रीनफील्ड टाउनशिप 4.86 वर्ग किमी में बसाई जाएगी।

उत्सवधर्मी नगर बसाए जाएंगे

अयोध्या में आध्यात्मिक नगर, वैदिक एवं पारंपरिक ज्ञान और उत्सवधर्मी नगर भी बसाए जाएंगे। मंदिरों और धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा। सरयू का तटीय विकास होगा। और सरयू में क्रूज चलेंगे।

Updated on:
28 Jun 2021 12:05 pm
Published on:
28 Jun 2021 12:05 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Waterlogging: तेज बारिश में फिर राम मंदिर के राम दरबार तक पहुंचा पानी, दर्शन कुछ देर रोके गए, जलभराव ने बढ़ाई चिंता

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, बोलीं- श्रद्धालुओं की आस्था का पैसा डकार गए भाजपाई

Ayodhya News: कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से गुलजार होगी अयोध्या, झूलन उत्सव के साथ श्रावण मेले की भव्य तैयारी; मेयर ने किया बड़ा ऐलान

Ram Mandir Secretary: कौन हैं जगदीश आफले? राम मंदिर निर्माण से लेकर ट्रस्ट की कमान तक, CEO से पहले सचिव की नियुक्ति क्यों है अहम?

रामनगरी में सावन मेले की अंतिम तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस; रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी