अयोध्या

अयोध्या : रामलला के गर्भगृह की दस दिशाओं की रक्षा करेंगे दस देवता

Ayodhya Ram Temple : मई माह स्थापित करने की योजना
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2021, 12:05 PM IST
अयोध्या : रामलला के गर्भगृह की दस दिशाओं की रक्षा करेंगे दस देवता
अयोध्या : रामलला के गर्भगृह की दस दिशाओं की रक्षा करेंगे दस देवता

अयोध्या.राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Temple) कार्य तेजी के साथ चल रहा है। ट्रस्ट पूरे मनोयोग से जुटा है कि रामलला का मंदिर अपने समय से तैयार हो जाए। रामलला के मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर की दसों दिशा में दिग्पालों (ten Digpal Rocks Established) को स्थापित किया जा रहा है। माना जाता है जहां पर दिग्पाल रहते है वे भूमि, मंदिर व भवन दीर्घकाल तक सुरक्षित बना रहता है। इन दिग्पालों को मई माह में गर्भगृह में स्थापित करने की योजना है।

दिग्पाल करते हैं सुरक्षा :- एक मशहूर बताते हैं कि प्रमुख रूप से चार दिशाएं पूरब, उत्तर, पश्चिम व दक्षिण हैं। चार विदिशाएं ईशान, अग्नि, नैऋत्य व वायव्य हैं। शास्त्रों में ऊर्ध्व व अधो दिशाओं की भी गणना होती है। इन सभी दस दिशाओं के देवता होते हैं, जिन्हें दिग्पाल कहा जाता है। और यह सभी अपनी—अपनी दिशाओं की रक्षा करते हैं। इनके सथापित करने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि जहां पर इन देवताओं को स्थापित करते हैं उस स्थान की भूमि, मंदिर व भवन लम्बे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

दसों दिग्पाल :—
पूर्व —इंद्र
पूर्व दक्षिण (अग्नि कोण)— अग्नि
दक्षिण —यमराज
दक्षिण पश्चिम ( नैऋत्य) —निऋति
पश्चिम — वरुण
उत्तर पश्चिम — वायु
उत्तर — कुबेर
उत्तर पूर्व ( ईशान कोण) — शिव
अंतरिक्ष की ओर (शास्त्रीय नाम-ऊर्ध्व)- ब्राह्म
नीचे की ओर (शास्त्रीय नाम-अधो ) दिशा — अनंत भगवान

राजस्थान में गढ़ी जा रहींं है दिग्पाल की शिलाएं :- राम मंदिर के गर्भगृह में सभी दस दिशाओं के देवताओं यानि की दिग्पालों की शिलाओं को उनके अस्त्रों के साथ विधिवित पूजन अर्चना के साथ गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा। वास्तुशास्त्र के दृष्टिकोण से ये सभी शिलाएं मंदिर को दीर्घकालिक बनाने में सहायक होंगी। दिग्पालों की सभी दस शिलाएं राजस्थान में गढ़ी जा रही हैं। इन सभी को मई माह में गर्भगृह में स्थापित करने की योजना है। इसी के बाद गर्भगृह में इंजीनियर्ड मैटीरियल फिलिंग का कार्य शुरू हो सकेगा। अभी तकरीबन ढाई हजार वर्ग फीट (गर्भगृह) को छोड़कर नींव भराई का कार्य चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए