ग्रहों व नक्षत्रों के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में हुआ था और इस बार रामनवमी के दिन अश्लेषा नक्षत्र लग्न में स्वग्रही यही चंद्रमा और सप्तम भाव में स्वग्रही शनि, दशम भाव में सूर्य बुध और शुक्र होंगे। जिससे ग्रहों व नक्षत्रों की इस मंगलकारी शुभ तिथि पर पूजन और खरीदारी करने से लाभ होगा राम नाम जप करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार नवमी तिथि मंगलवार की रात 12:43 बजे से प्रारंभ हो जाएगा और अगले दिन बुधवार को देर शाम 7:00 बजे तक रहेगा। वहीं इस दिन भगवान श्री राम के जन्म उत्सव को लेकर 11:02 बजे से ही शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगी और दोपहर 1:38 तक रहेगा।