अयोध्या

अयोध्या में सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा परियोजना की तैयारियां तेज

मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के साथ-साथ अब श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई है। जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 4:15 PM IST
अयोध्या में सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा की तैयारियां तेज
अयोध्या में सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा की तैयारियां तेज

अयोध्या. राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए राम मंदिर निधि समर्पण अभियान से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिन्दु परिषद को करीब 2100 करोड़ रुपए चंदे में मिले हैं। मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास के साथ-साथ अब श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारियां तेज हो गई है। जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में श्रीराम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करना है। यह प्रोजेक्ट नवंबर 2018 में सामने आई। भूमि की तलाश लगभग पूरी हो गई है। जिला प्रशासन कड़ी मशक्कत के बाद श्रीराम प्रतिमा के लिए रामनगरी में सरयू से लगी माझा बरहटा में 80.357 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर ली है। अब उसे मूर्तरुप देने की तैयारी शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने 23 फरवरी को अयोध्या के विजन डॉक्यूमेंट की समीक्षा करते हुए बताया कि पर्यटन विभाग ने इस योजना के तहत भूमि क्रय करने के लिए अयोध्या के जिला अधिकारी को 100 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करा दी है। और अब बिना किसी विलंब के भूमि की खरीद एवं अधिग्रहण होना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका