3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद साक्षी महाराज का जवाब सुन सब हो गए हैरान

साक्षी महाराज बिफर गए और बोले की आप क्या कमाल की बात करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 28 Feb 2021, 11:15 AM IST

भाजपा सांसद साक्षी महाराज का जवाब सुन सब हो गए हैरान

भाजपा सांसद साक्षी महाराज का जवाब सुन सब हो गए हैरान

उन्नाव. भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अचानक एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि, सब हैरान हो गए। सवाल था कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ा रहे हैं, बस इस सवाल को सुनते ही साक्षी महाराज बिफर गए और बोले की मोदी राज में सब कुछ सस्ता हो रहा है। एक भी महंगी चीज बताइए। आप क्या कमाल की बात करते हैं।

मौसम विभाग का 28 फरवरी के लिए एक बड़ा अलर्ट

पत्रकारों संग वार्ता के दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर पूछे गए एक सवाल भाजपा सांसद साक्षी महाराज कुछ नाराज हो गए और कहाकि, एक चीज बताओ, क्या महंगा हो रहा है। दावा किया कि मोदी राज में सब सस्ता हो रहा है। मोदी राज में पाकिस्तान को सबक सिखाया गया। चीन को खदेड़ा गया। आप लोगों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। पांच सौ साल पुराने राम मंदिर का मुद्दा हल हुआ।

साक्षी महाराज ने कहाकि, आप क्या महंगाई की बात कर रहे हैं। सिर्फ पेट्रोल की बात करते हैं। 150 रुपए किलो वाली दाल अब 100 रुपए में मिल रही है। 45 रुपए वाली चीनी 40 रुपए प्रति किलो में बिक रही है। सब तो सस्ता हो गया है। लोग गाड़ियां खरीद रहे हैं। सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश