अयोध्या

Ayodhya: चार महीने में दो करोड़ श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर, धार्मिक पर्यटन का हब बनी अयोध्या

Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुए चार महीने पूरे हो चुके हैं। इन चार महीनों में रामलला के दरबार में दो करोड़ 12 हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं।

less than 1 minute read
May 25, 2024
Ayodhya
Ayodhya

Ayodhya: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बन चुकी है। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चार माह पूरे हो गए हैं। इन चार माह में रामलला के दरबार में दो करोड़ 12 हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं।

2022 में 2.21 करोड़ श्रद्धालु आए थे Ayodhya

2022 में पूरे साल में 2.21 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आए थे। काशी के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या ही आ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, काशी विश्वनाथ धाम में पिछले चार माह में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। 23 जनवरी को भव्य मंदिर आम भक्तों के लिए खोला गया। पहले दिन ही भक्तों ने रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बना दिया था। 23 जनवरी को चार लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। 

रामनवमी के बाद से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, लेकिन अब छुट्टियों के दिन शुरू हो गए हैं तो लोगों के लिए पहली पसंद अयोध्या बन रही है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बृहस्पतिवार को 1.35 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

ये व्यवस्थाएं भी कर रहीं आकर्षित

1. सेल्फी प्वाइंट बना लता चीक 

2. नित्य शाम होने वाली सरयू आरती

3. राम की पैड़ी व सूर्यकुंड पर लेजर शो 

4. धर्मपथ और रामपथ की भव्यता 

5. शाम होते ही आकर्षक लाइटिंग 

6. एयरपोर्ट की स्थापना 

7. रामपथ और धर्मपथ पर ई-बसों का संचालन

Published on:
25 May 2024 11:38 am
Also Read
View All
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, 140 पन्नों की रिपोर्ट और साक्ष्य लेकर वापस लौटी SIT, अखिलेश बोले- रिपोर्ट चोरी न हो जाए

Ram Mandir Scam: व्यापारी का दावा- उसके द्वारा दान की गई 34 किलो चांदी गायब, राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में पूर्व इंजीनियर ने लगाया 40% कमीशन का आरोप, महंत बोले- ‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं’

Ayodhya Ram Mandir: जिस मुद्दे पर मचा है बवाल, उसी पर योगी के साथ खड़े दिखे शंकराचार्य, चंपत राय पर कही बड़ी बात

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला: CM योगी बोले- प्रमाण हो तो SIT को दें, सार्वजनिक न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं