अयोध्या

अयोध्या पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत, राम मंदिर निर्माण को लेकर कही बड़ी बात

Kangana Ranaut in Ayodhya: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद खुद को धन्य बताते हुए खुद को राममयी बताया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर "जय श्री राम" लिखकर इसकी जानकारी साझा की।
2 min read
Oct 26, 2023
bollywood_actress_kangana_ranaut_.jpg

Kangana Ranaut in Ayodhya: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने रामलला के दरबाद में हाजिरी लगाई। इस दौरान अभिनेत्री का मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान कंगना रनौत ने निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर का निर्माण देखने के लिए निकल गई। इसके बाद यहां से वे सीधे कार से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। हालांकि गुरुवार सुबह अभिनेत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। यहां उन्होंने लिखा था "आज मैं राममयी हूं। जय श्री राम"। ध्यान रहे कि कल यानी शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म तेजस भी रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि इसकी सफलता के लिए उन्होंने गुरुवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है।

गुरुवार को अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने उन्हें प्रसाद और रामनामा वस्‍त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा "अयोध्या सबसे बड़े धार्मिक केंद्र के तौर पर उभर रहा है। यह सनातन संस्कृति का मुख्य केंद्र होगा।" उन्होंने आगे कहा "करीब 600 सालों तक चले संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण होता देश देख रहा है। देश विदेश के करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हैं। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्‍थान बनने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। जिसका परिणाम आज इसके निर्माण के रूप में सामने आया है।"

कंगना अपनी आने वाली फिल्म तेजस को लेकर काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म की सफलता के लिए उन्होंने रिलीज होने से एक दिन पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। इस फिल्म का टीजर भी हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि कंगना अयोध्या मंदिर में टेरर अटैक करने वालों से मंदिर को बचा रही हैं। तेजस फिल्म में कंगना रनौत ने पायलट की भूमिका निभाई है। टीजर में पायलट बनी कंगना फुल एक्‍शन में दिख रही हैं। इसी दौरान उन्हें पता चलता है कि अयोध्या मंदिर में टेरर अटैक होने वाला है। हालांकि टीजर में कहीं नहीं दिखाया गया है कि जिस मंदिर का जिक्र हो रहा है, वह राम मंदिर है। लेकिन इसके राम मंदिर होने का अंदाजा जरूर लगाया जा रहा है।

Updated on:
26 Oct 2023 01:34 pm
Published on:
26 Oct 2023 01:34 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Waterlogging: तेज बारिश में फिर राम मंदिर के राम दरबार तक पहुंचा पानी, दर्शन कुछ देर रोके गए, जलभराव ने बढ़ाई चिंता

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, बोलीं- श्रद्धालुओं की आस्था का पैसा डकार गए भाजपाई

Ayodhya News: कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से गुलजार होगी अयोध्या, झूलन उत्सव के साथ श्रावण मेले की भव्य तैयारी; मेयर ने किया बड़ा ऐलान

Ram Mandir Secretary: कौन हैं जगदीश आफले? राम मंदिर निर्माण से लेकर ट्रस्ट की कमान तक, CEO से पहले सचिव की नियुक्ति क्यों है अहम?

रामनगरी में सावन मेले की अंतिम तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस; रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी