अयोध्या

आगरा बस हादसा : अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने आगरा बस हादसे को लेकर दिया बड़ा बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने Delhi Agra Yamuna Expressway आगरा में हुई बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई

2 min read
Jul 08, 2019
CM Yogi Adityanath Big Statment On Yamuna Expressway Agra Bus Incident
आगरा बस हादसा : अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने आगरा बस हादसे को लेकर दिया बड़ा बयान

अयोध्या : जनपद के कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथCM Yogi Adityanath ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मंच से उपस्थित छात्रों और विश्वविद्यालय के प्रवक्ताओं को संबोधित किया | अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के विकास से जुड़ी तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए हर संभव प्रयास और मदद देने की बात कही | वहीं आगरा में Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक बस हादसे को लेकर व्यथित नजर आए और इस घटना पर उन्होंने दुःख जताया है |

सीएम योगी आदित्यनाथ ने delhi agra yamuna expressway आगरा में हुई बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई

सीएम योगी ने कहा कि Agra Bus Incident Delhi Agra Yamuna Expressway आगरा में हुई बस दुर्घटना बेहद दुखद है | इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है | दुर्घटना के सही कारणों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और इसके लिए हमने एक विशेष कमेटी गठित कर दी है | प्रदेश सरकार ने मृतक बस यात्रियों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है | इसके अतिरिक्त जो लोग घायल हैं उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा और प्रदेश सरकार उनके साथ है |अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि देश के विकास में कृषि वैज्ञानिकों की एक बहुत बड़ी भूमिका है । पीएम नरेन्द्र मोदीPM Narendra Modi ने 5 वर्ष पूर्व कृषि को नए अन्वेषण में कार्य शुरू किया है,पीएम मोदी का लक्ष्य किसानों की आय दुगनी करनी है | भारत को दुनिया मे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये मोदी जी हर संभव प्रयास कर रहे हैं |

Published on:
08 Jul 2019 01:35 pm
Also Read
View All
अयोध्या राम मंदिर: 15 दिनों में आएगी चढ़ावा विवाद की फाइनल रिपोर्ट, नृपेंद्र मिश्र बोले- 24 घंटे में एक्शन लेकर सरकार ने दिखाई गंभीरता

‘डकैत एक घर लूटता है, यहां करोड़ों की आस्था लूटी गई’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर सपा सांसद ने भाजपा को घेरा

अब SIT करेगी श्रीराम मंदिर में चढ़ावे में घोटाले की जांच, योगी सरकार ने गठित की टीम

राम मंदिर दान गबन मामला: आरोपी कर्मी के घर छापेमारी, 10 लाख रुपये बरामद, SIT गठित करने की मांग

राम मंदिर दान घोटाले पर मंत्री सूर्य प्रताप का बड़ा बयान, बोले- यह ट्रस्ट का आंतरिक मामला जरूरत पड़ी तो सरकार भी करेगी जांच