2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi In Ayodhya : सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कर रहे हैं शिरकत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 8 Jul 2019, 12:50 PM IST

Yogi Adityanath reached Narendra Dev Agriculture University in Ayodhya

CM Yogi In Ayodhya : सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय

अयोध्या : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय Acharya Narendra Dev Agricultural and Technological University पहुंच चुके हैं | जहां पर वह मुख्यमंत्री राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा वित्त पोषित 100 छात्रों के क्षमता के छात्रावास का शिलान्यास और मुख्य परिसर में स्थापित 750 किलो वाट क्षमता के grid-connected रूफटॉप सोलर सिस्टम का लोकार्पण कर रहे हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब सवा घंटे तक परिसर में मौजूद रहेंगे |

ये भी पढ़ें - अयोध्या में कुछ ऐसा हुआ है जिसे जानकार आप भी कहेंगे हे भगवान ऐसा दुःख किसी को न मिले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कर रहे हैं शिरकत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Acharya Narendra Dev Agricultural and Technological University विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान केंद्रों की 26 वीं वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया है| इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी कृषि विज्ञान केंद्र भाग ले रहे हैं | मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में प्रदेश के राज्य मंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान रणवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक कृषि प्रसार डॉक्टर ए के सिंह और प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद उपस्थित है | आए हुए अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रोफेसर संधू और निदेशक प्रसार डॉक्टर एमपी राव ने किया |

ये भी पढ़ें - दस दिन पहले की देवर जबरन विदा करा कर लाया था भाभी को आज मासूम बच्ची के साथ जलकर हो गयी मौत