अयोध्या

अयोध्या के नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में बोले सीएम योगी अकेले यूपी में है पूरे देश का पेट भरने का दम

कुमारगंज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत
3 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 3:04 PM IST
Cm Yogi Adityanath In Acharya Narendra Dev Agricultural University
CM Yogi Adityanath In Ayodhya

- कुमारगंज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने की शिरकत
- सीएम ने कहा प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने के लिए केंद्र सरकार ने दी सहमती
- आगरा बस हादसे पर सीएम ने जताया शोक,बोले हर पीड़ित परिवार के साथ सरकार

अनूप कुमार
अयोध्या : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय Acharya Narendra Dev Agricultural and Technological University पहुंचे | जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा वित्त पोषित 100 छात्रों के क्षमता के छात्रावास का शिलान्यास और मुख्य परिसर में स्थापित 750 किलो वाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम का लोकार्पण किया | इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि विज्ञान केंद्रों की 26 वीं वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया है| इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी कृषि विज्ञान केंद्र भाग ले रहे हैं |

आगरा बस हादसे पर सीएम ने जताया शोक,बोले हर पीड़ित परिवार के साथ सरकार

कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद CM Yogi Adityanath ने मंच से उपस्थित छात्रों और विश्वविद्यालय के प्रवक्ताओं को संबोधित किया | अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के विकास से जुड़ी तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए हर संभव प्रयास और मदद देने की बात कही | वहीं Agra Bus Incident Delhi Agra Yamuna Expressway आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक बस हादसे को लेकर व्यथित नजर आए और इस घटना पर उन्होंने दुःख जताया है | अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि देश के विकास में कृषि वैज्ञानिकों की एक बहुत बड़ी भूमिका है । पीएम नरेन्द्र मोदी ने 5 वर्ष पूर्व कृषि को नए अन्वेषण कार्य के रूप में शुरू किया है,पीएम मोदी का लक्ष्य किसानों की आय दुगनी करनी है | भारत को दुनिया मे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये मोदी जी हर संभव प्रयास कर रहे हैं |

कुमारगंज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने की शिरकत

सीएम योगी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि योजना लाकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है,केंद्र सरकार ने प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने की सहमति दी है ,मोदी सारकार भारत को दुनिया मे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है | भारत को मज़बूत बनाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए चाहे वो राज्य हो या जिला | सीएम योगी ने कहा कि अकेला यूपी पूरे देश का पेट भरने की क्षमता रखता है |

सीएम ने कहा प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने के लिए केंद्र सरकार ने दी सहमती

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में दलहन तिलहन की अपार संभावनाएं हैं, सिद्धार्थनगर काला नमक चावल पूरे देश में प्रसिद्द है, मुज्जफरनगर में गुड़ की 180 वैरायटी पायी जाती है | प्रदेश में 4 लाख से अधिक गौ आश्रय बनाये गए हैं जिनसे गोबर को कंपोस्ड में बदला जा रहा है इस से जहां एक तरफ किसानो को मदद मिलेगी वहीँ गौ वंश अब सड़को पर नही गौ आश्रय में रहेगा | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में प्रदेश के राज्य मंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान रणवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक कृषि प्रसार डॉक्टर ए के सिंह और प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद उपस्थित है | आए हुए अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रोफेसर संधू और निदेशक प्रसार डॉक्टर एमपी राव ने किया |

Published on: