अयोध्या

अयोध्या से जनकपुर के लिए निकलेगी राम बारात, शामिल हो सकते हैं सीएम योगी-पीएम मोदी भी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस बार राम नगरीमें श्रीराम विवाह बेहद खास रूप में मनाया जाएगा।
2 min read
Nov 19, 2019
Modi yogi
Modi yogi

सत्य प्रकाश.

अयोध्या. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस बार राम नगरीमें श्रीराम विवाह बेहद खास रूप में मनाया जाएगा। परंपरागत रूप से अयोध्या से जनकपुर तक निकाले जाने वाली बरात में इस वर्ष बड़ी संख्या में राम भक्तों केशामिल होने की संभावना है। बारात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन और धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले श्रीराम की बारात अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) के लिए निकाली जाएगी। श्रीराम विवाह आयोजन समिति के संयोजक तथा विहिप केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ने बताया कि बारात 21 नवंबर को कारसेवकपुरम से धूमधाम से निकाली जाएगी। यह बारात विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी। 29 नवंबर को दशरथ मंदिर के प्रांगण में तिलकोत्सव, 30 नवम्बर को कन्या पूजन के अलावा मटकोर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि विवाहोत्सव से पहले रामलीला में धनुष यज्ञ का भी आयोजन होगा। फिर रात में विधिपूर्वक विवाह संपन्न होगा। दो दिसंबर को कलेवा का आयोजना होगा। इस दौरान एक सौ आठ निर्धन बालिकाओं का सामूहिक विवाह भी अयोजित किया जाएगा। फिर तीन दिसम्बर को जनकपुर से बारात वापस अवधधाम आ जाएगी।

कई राज्यों के संत होंगे शामिल-

उन्होंने बताया कि बारात के साथ दो सुसज्जित रथ रहेंगे,जिस पर भगवान के स्वरूप रहेंगे। इस बार बारात में अयोध्या, हरिद्वार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के संत भी शामिल होंगे। साथ ही बताया कि यह राम बारात हर पांचवें वर्ष निकलती है। 2004 से विहिप के पास इसकी जिम्मेदारी है। इसके बाद 2009 और 2014 में श्रीराम का बारात निकाली गई थी। अब यह इस वर्ष निकाली निकाली जानी है। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि कारसेवकपुरम् से 21 नवंबर को प्रातः बारात यात्रा को श्रीरामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास वैदिक मंत्रोंचारण के साथ प्रस्थान कराएंगे। बारात में शामिल होने के लिए दूर दराज से संतों और रामभक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया है।

मोदी-योगी भी होंगे शामिल-

वहीं इस बरात में पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को भी न्योता दिया गया है। माना जा रहा है कि अयोध्या से निकलने वाली बारात में सीएम योगी आदित्यनाथ तो वहीं जनकपुर में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। वह इस बार नेपाल का राजपरिवार भी जनकपुर के इस आयोजन में शामिल हो सकता है। विश्व हिंदू परिषद इसको लेकर तैयारियों में जुट गया है।

Updated on:
19 Nov 2019 06:23 pm
Published on:
19 Nov 2019 06:23 pm
Also Read
View All