19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNU मामले में अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान, कहा- उन्हें निशाना बनाया जा रहा है

जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) में फीस वृद्धि को लेकर मचे बवाल पर बीते कुछ दिनों से खूब सियासत भी हो रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Nov 19, 2019

akhilesh yadav

akhilesh yadav

लखनऊ. जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) में फीस वृद्धि को लेकर मचे बवाल पर बीते कुछ दिनों से खूब सियासत भी हो रही है। राजनीतिक दल जेएनयू पर लगातार निशाना साध रहे है। इसको पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कटाक्ष किया है। आपको बता दें कि सोमवार को जेएनयू के छात्रों ने बढ़ी हुई फीस के चलते संसद को भी घेराव करने की कोशिश की थी। इस कारण हजारों पुलिसकर्मियों व फोर्स को तैनात किया गया था। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया। वहीं मंगलवार को जेएनयू के छात्रों ने प्रेस वार्ता भी की, जिसमें उन्होंने सस्ती शिक्षा की मांग पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें- 50 से ज्याद उम्र वालों की होगी भाजपा से छुट्टी, स्वतंत्र देव सिंह की टीम में शामिल होंगे नौजवान, आया बहुत बड़ा बयान

अखिलेश ने दिया बयान-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर JNU जैसे संस्थानों को राजनितिक रूप से निशाना बनाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि आज देश बेरोज़गारी के भीषण दौर से गुजर रहा है। एक तरफ़ पढ़े-लिखे बेरोज़गार आक्रोशित है तो वहीं JNU जैसे संस्थानों को संकीर्ण राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निशाना बनाया जा रहा है। अति निंदनीय।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी तय, 21 नवम्बर को इस विधायक संग लेंगी सात फेरे

जेएनयू छात्रों ने प्रेस वार्ता में कहा यह-

इसी बीच मंगलवार दोपहर जेएनयू के छात्रों के एक समूह ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने फिर अपनी मांगे दोहराईं। छात्रों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट हुई है। उनका कहना है कि शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि सबको सस्ती शिक्षा मिलनी चाहिए।