अयोध्या

अयोध्याः सीएम योगी लेंगे रामलला से दीपोत्सव की अनुमति, 24 घाटों पर जलेंगे करीब छह लाख दीपक

- सरयू (Saryu) के 24 घाट पर जलेंगे करीब छह लाख दीपक, बनेगा नया रिकॉर्ड.
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2020, 6:37 PM IST
Deepotsav 2020
Deepotsav 2020

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में होने वाला चौथा दीपोत्वस (Deepotsav) और भव्य होगा। पिछले दीपोत्सव की तुलना में इस बार और ज्यादा दीपक जलाकर नया रिकॉर्ड कायम करने की योगी सरकार (Yogi Government) की योजना है। पर इस बार भव्य दीपोत्सव के लिए पहले सीएम योगी रामलला (Ramlala) से अनुमति लेंगे। इससे पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी (CM Yogi) अयोध्या पहुंचने के बाद रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियों का राम कथा पार्क पहुंचने पर स्वागत करेंगे। थ्रीडी (3D) तकनीक के जरिए पुष्पक विमान से श्रीराम व माता सीता राम कथा पार्क पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री इनकी अगवानी करेंगे और आरती करेंगे। इसके उपरांत वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे, जहां छोटी दीपावली के अवसर पर वह रामलला की आरती उतारेंगे। दीपोत्सव में वह अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा करेंगे।

24 घाटों पर जलेंगे दीपक-
पिछले वर्ष 12 घाटों में दीपक जलाए गए थे, लेकिन इस बार राम की पैड़ी सहित सरयू के 24 घाटों पर करीब छह लाख दीपक जलेंगे। यूपी सरकार व जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए 62 लाख रुपये का बजट रखा गया है। सीएम योगी ने शुक्रवार शाम को इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की जिसमें अपर मुख्य सचिव सूचना सहित कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम योगी दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत राम जन्मभूमि परिसर में संध्या काल की आरती के साथ करेंगे और गोबर से बने विशेष दीपकों से परिसर को रोशन करेंगे। 1992 के बाद यह पहला मौका होगा जब श्रीराम जन्मभूमि परिसर में इतने बड़े स्तर पर दीप जलाए जाएंगे। इस पर यहां के संत महंता कहते हैं पहले ठाकुर जी को राम मंदिर में लाने की के लिए उत्सव मनाते थे अब जब भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है तो खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। इसलिए इस बार भव्य तरीके से दीपोत्सव मनेगा।

इन पर होगी दिए जलाने की जिम्मेदारी-
इस बार अयोध्या दीपोत्सव में छह लाख दीये लगाए जाएंगे। नोडल अधिकारी प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने इस पर बताया कि इसमें 20 स्वयंसेवी संस्थाएं, 15 महाविद्यालय व विवि कैंपस प्रमुख रूप से हिस्सा ले रहे हैं। राम की पैड़ी पर 30 ब्लॉक्स में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के 7 हजार वालंटियर्स को लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन विभाग के कार्यक्रम होंगे, झांकियां निकलेंगी, लेकिन, यह सब कुछ कोविड की गाइडलाइन्स के अनुसार होगा।

खर्च होंगे 62 लाख रुपए-
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 62 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें दीया-बाती से लेकर अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए अवध विश्वविद्यालय ने टेंडर खोल दिया। सामग्री में छह लाख दीपक के साथ बाती व तेल की खरीदारी प्रमुख होगी। इसके अलावा, माचिस, कपूर, छड़ी, मोमबत्ती, मग, बाल्टी, टब, ठेलिया, खाना, मास्क, सेनिटाइजर आदि की आपूर्ति भी होगी। यह सभी सामग्री की समय से पहले खरीद ली जाएगी। इसके अलावा दीपोत्सव के स्वयंसेवकों के लिए भोजन की व्यवस्था फर्म करेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका