अयोध्या

श्रीराम मंदिर ‘निधि समर्पण’ में मिले 3 हज़ार 400 करोड़, सोना, चाँदी कितने कुंतल..

भगवान राम की नगरी अयोध्या में बन रहे मंदिर में दान का खुलासा ट्रस्ट ने किया है। इस दौरान बताया बताया गया कि, अब तक अकाउंट में 3 हज़ार 400 करोड़ रु मिले हैं। जबकि ये आंकड़ा कुल 5 हज़ार करोड़ से भी अधिक होने का अनुमान है। वहीं सोना चाँदी और अन्य महत्वपूर्ण धातुओं को भी देखें तो ये करोड़ो अरबों में जाएगा।

less than 1 minute read
Jun 14, 2022
Ram Mandir Ayodhya

विश्व भर में भगवान राम के भक्तों के लिए मंदिर बनकर जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसमें सभी भक्तों द्वारा दिए गए दान की रिपोर्ट भी लगभग आ गई है। इसमें अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु मिले हैं। वहीं इसकी आधिकारिक ऑडिट रिपोर्ट का इंतज़ार बाकी है। भगवान राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के निर्माण के लिए मकर संक्रांति पर इस निधि समर्पण योजना का शुभारंभ किया गया था। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान कुल 44 दिन चला था। जिसमें अब तक 3 हज़ार 4 00 करोड़ रु एकत्र हुए हैं। वहीं ऑडिट में इसके बढ़कर लगभग 5 हज़ार करोड़ होने का अनुमान है। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट आलोक कुमार ने विश्वभर में रहने वाले सभी राम भक्तों का स्नेह और समर्पण बताया है।

10 लाख टोलियों में 40 लाख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया निधि समर्पण योजना

विश्व हिन्दू परिषद के अनुसार निधि समर्पण योजना में 10 लाख टोलियों में 40 लाख समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। इसमें प्रांत, जिला, तहसील व गांवों के घर-घर जाकर समर्पण निधि तो प्राप्त की। ऐसे भक्त जिनमें राम के प्रति श्रद्धा, विश्वास व समर्पण के भाव ने गदगद रहे उन्होने खुलकर दान किया।

90 % जिलों की रिपोर्ट आई बाकियों से भी करोड़ो आने की संभावना

देश भर में कराया गए निधि समर्पण से करोड़ो का दान आया है। जबकि 10 प्रतिशत की रिपोर्ट अभी बाकी है। वहीं बैंक, कैश और गोल्ड, सिलवर का गिनती भी अभी आनी बाकी है। सोने की बात करें तो इसमें लगभग कई किलो में इसका दान आया है। वहीं कई किलो चाँदी भी दान में मिली हुई है।

Updated on:
14 Jun 2022 02:29 pm
Published on:
14 Jun 2022 02:28 pm
Also Read
View All