अयोध्या

Deepotsav 2022 : दीपोत्सव के दिन रामलला को पहनाया जाएंगे खास वस्त्र, जानिए किस रंग का होगा यह वस्त्र

Deepotsav 2022 दीपोत्सव के दिन 23 अक्टूबर को राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला को खास वस्त्र पहनाए जाएंगे। रामलला, भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न एक जैसे वस्त्र पहनते हैं। जानिए किस रंग का होगा यह वस्त्र  

2 min read
दीपोत्सव के दिन रामलला को पहनाया जाएंगे खास वस्त्र, जानिए किस रंग का होगा यह वस्त्र

Deepotsav 2022 अयोध्या में दिवाली की तैयारियां पूरे जोरों के साथ है। राम मंदिर में भी भगवान का श्रृंगार होगा। दीपोत्सव के दिन 23 अक्टूबर को राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला को खास वस्त्र पहनाए जाएंगे। रामलला, भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न एक जैसे वस्त्र पहनते हैं। इसलिए चारों भाइयों के लिए एक तरह के वस्त्र तैयार किए गए हैं। रामलला को गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाया जाएगा। इस वस्त्र पर सुनहरी जरी वर्क होगा। रामलला दिन के रंग के अनुसार वस्त्र पहनते हैं इसलिए रविवार को उन्हें गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे। इसके साथ ही दीपोत्सव में भी नए रिकार्ड के लिए सरकार और प्रशासन जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर पहली बार दीपोत्सव में शामिल होंगे। पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही है। दीपोत्सव में भगवा ध्वज लगाकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा। इन ध्वजों पर राम दरबार और हनुमान की तस्वीर बनी हुई है। पीएम मोदी के रूट पर सड़क के दोनों तरफ ये झंडे शोभा बनेंगे। पीएम मोदी सरयू आरती के साथ-साथ राम राज्याभिषेक के भी साक्षी होंगे।

दीपोत्सव - नए रिकार्ड बनाने की तैयार

इस बार अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी भी गवाह बनेंगे। इस बार 15 लाख से अधिक दीपक जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए 17 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसीलिए 17.50 लाख दीपक खरीदे गए हैं। 40 मिली के दीपकों को जलाने के लिए 3500 लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाएगा। एक साथ सभी दीपक अपनी रोशनी बिखेरे इसके लिए लगभग 22 हजार वॉलिंटियर्स की मदद ली जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत की थी।

40 घाटों पर जगमग करेंगे दीए

दीपोत्सव के नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, इस बार राम की पैड़ी के आस.पास के घाटों को भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल किया गया है। दीपोत्सव 2021 में सिर्फ 32 घाटों पर दीप जलाए गए थे। पर इस बार करीब 40 घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। पिछली बार 72 दीपों का ब्लॉक बनाया गया था पर इस बार 92 दीपों का ब्लॉक बनाया जाएगा।

आठ देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

दीपोत्सव में देश की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देगी। अयोध्या में अलग.अलग लोक कलाकार अपनी स्थानीय कला का प्रदर्शन करेंगे। करीब आठ देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।

Published on:
22 Oct 2022 11:34 am
Also Read
View All