30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Deepotsav : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Ayodhya visit अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम आज से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या आएंगे। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Oct 2022, 10:41 AM IST

modi.jpg

Ayodhya Deepotsav : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा

अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम आज से शुरू होने जा रहा है। घाटों पर दीप बिछाने का काम आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या आएंगे। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संगीनों के साए में अयोध्या ढक दिया गया है। रामकथा पार्क में आयोजित किए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों, राजनयिकों, केंद्रीय मंत्रियों और मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। पीएम मोदी के अयोध्या में चार घंटे से अधिक समय बिताने की उम्मीद भी जताई जा रही है। पुलिस साकेत इंटर कॉलेज, राम कथा पार्क और राम की पैड़ी के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा कर रही है।

साकेत इंटर कॉलेज उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर

साकेत इंटर कॉलेज, जहां पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां से कार्यक्रम स्थल जाने वाले मार्गो पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरा इलाका दूसरे वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़े - अयोध्या 'दीपोत्सव' 21 अक्टूबर से रामलीला संग होगा शुरू, जानें क्या होगा कार्यक्रम

अयोध्या के दुकानदार चिंतित

उधर, अयोध्या के दुकानदारों ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी चिंता से अवगत कराया और आग्रह किया कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे उनका कारोबार न प्रभावित हो।

यह भी पढ़े - हेलीकॉप्टर से सीधे प्रयागराज गए सीएम योगी संघ प्रमुख से मिले, दीपोत्सव का दिया न्योता

दीपोत्सव कार्यक्रम भव्यता से हो - व्यापार मंडल अध्यक्ष

अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि, हम सभी चाहते हैं कि दीपोत्सव कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ हो, लेकिन त्यौहार व कारोबार का समय होने के कारण प्रशासन को हमें 23 अक्टूबर तक जगह उपलब्ध कराना चाहिए।

एसपीजी टीम अयोध्या पहुंची

कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसपीजी की एक टीम पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री के निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन करने की उम्मीद है। प्रशासन ने मेहमानों के स्वागत के लिए राम जन्मभूमि परिसर के चारों ओर 1.25 लाख दीये लगाने का निर्णय लिया है।

दीपोत्सव - 23 अक्टूबर को दीप प्रज्वलित होंगे

दीपोत्सव के लिए गुरुवार को राम की पैड़ी पर दीप पहुंचाने का क्रम शुरू हो गया। नोडल अधिकारी डा. राममनोहर लोहिया अवध विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो.अजय प्रताप सिंह की निगरानी में सभी घाटों पर दीप पहुंचाए गए। इस बार 15 लाख दीप जलकर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। 37 घाटों पर 17 लाख दीप जलाए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि, छठे दीपोत्सव के लिए 21 अक्टूबर को विवि आवासीय परिसर के पांच हजार स्वयंसेवक घाटों पर दीप बिछाना शुरू करेंगे। शुक्रवार को राम की पैड़ी पर सुबह आठ बजे स्वयंसेवक पहुंचेंगे। 22 को सभी घाटों पर दीप मानक के अनुरूप बिछाए जाएंगे। 23 को दीपों में तेल व बाती लगाई जाएगी। निर्धारित समय पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।