30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलीकॉप्टर से सीधे प्रयागराज गए सीएम योगी संघ प्रमुख से मिले, दीपोत्सव का दिया न्योता

संघ के सरसंघ चालक (RSS chief) डा. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मिलने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को प्रयागराज में गौहनिया पहुंचे। वहां उन दोनों ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हुई। जानें क्या बात हुई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Oct 2022, 5:53 PM IST

हेलीकॉप्टर से सीधे प्रयागराज गए सीएम योगी संघ प्रमुख से मिले, दीपोत्सव का दिया न्योता

हेलीकॉप्टर से सीधे प्रयागराज गए सीएम योगी संघ प्रमुख से मिले, दीपोत्सव का दिया न्योता

CM Yogi met RSS chief Mohan Bhagwat राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत से मिलने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज में गौहनिया पहुंचे। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर सीधे गौहनिया के जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में उतरा। सीएम योगी ने जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम योगी करीब एक घंटे तक वात्सल्य परिसर में रहे। सीएम योगी ने संघ के संग बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। साथ ही सीएम योगी ने सरसंघचालक को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में आने के लिए औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया है।

जनसंख्या नियंत्रण मसौदा की हो सकती है तैयारी

संघ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने सरसंघचालक से जनसंख्या असंतुलन व धर्मांतरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। गौहनिया में 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भी जनसंख्या असंतुलन को लेकर नीति बनाने और इसे सभी वर्गों पर समान रूप से लागू करने पर चर्चा हुई थी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई ठोस पहल करेगी। योगी आदित्यनाथ डॉक्टर मोहन भागवत से मुलाकात के बाद जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मसौदा तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - जनसंख्या नियंत्रण कानून : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राष्ट्रहित में संघ की नीति

सरसंघचालक को दीपोत्सव का न्योता

इस मौके पर योगी ने सरसंघचालक को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में आने के लिए औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया है। योगी सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस बार 16 लाख से अधिक दिये जलाए जाएंगे। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा।

यह भी पढ़े - मुसलमानों और अरविंद केजरीवाल पर बरसे रामविलास वेदांती कहा, कानून बनाकर ज्ञानवापी मंदिर का निर्माण कराएं पीएम

मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में भागवत को बताया

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर भी सरसंघचालक मोहन भागवत को जानकारी दी है। अपने एक घंटे की शिष्टाचार मुलाकात में योगी ने मोहन भागवत के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

डेंगू से सख्ती से निपटें अफसर, दिया निर्देश

सीएम योगी ने प्रयागराज में डेंगू के बढ़ रहे मामलों को लेकर अधिकारियों को डेंगू से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मोहन भागवत से मुलाकात के बाद योगी गौहनिया स्कूल में बनाए गए हैलीपेड से हैलीकॉप्टर से लखनऊ हुए रवाना।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश