अयोध्या

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए आया पहला डोनेशन, लखनऊ के युवक ने दिया 21 हजार का दान

लखनऊ के रोहित श्रीवास्तव ने अयोध्या मे बनने वाली धन्नीपुर मस्जिद के लिए 21 हजार रुपये का दान किया है। रोहित मस्जिद के लिए दान करने वाले पहले व्यक्ति हैं। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन के मुताबिक, यह दान रोहित श्रीवास्तव ने मस्जिद ट्रस्ट कार्यालय में जमा किया है।
2 min read
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए आया पहला डोनेशन, लखनऊ के युवक ने दिया 21 हजार का दान
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए आया पहला डोनेशन, लखनऊ के युवक ने दिया 21 हजार का दान

अयोध्या. लखनऊ के रोहित श्रीवास्तव ने अयोध्या मे बनने वाली धन्नीपुर मस्जिद के लिए 21 हजार रुपये का दान किया है। रोहित मस्जिद के लिए दान करने वाले पहले व्यक्ति हैं। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन के मुताबिक, यह दान रोहित श्रीवास्तव ने मस्जिद ट्रस्ट कार्यालय में जमा किया है। रोहित श्रीवास्तव लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) की लॉ फैकल्टी में काम करते हैं। इससे पहले ट्रस्ट के सचिव अतहर ने कहा था कि मस्जिद के लिए दान कोई भी कर सकता है। मगर दान देने वाले केवल हलाल की कमाई का पैसा दान करें। किसी गैर तरीके से कमाए गए धन को मस्जिद के लिए दान करने पर मना किया गया था। इसमें खास तौर पर बिजली की चोरी, टैक्स की चोरी, जमाखोरी, घूसखोरी सूदखोरी, तस्करी, फिरौती और सरकारी कानून के खिलाफ कमाया धन नहीं लिया जाएगा।

पारंपरिक नहीं यह होगी मॉर्डन मस्जिद

धन्नीपुर मस्जिद पारंपरिक डिजाइन पर नहीं बल्कि मॉर्डन डिजाइन पर बनाई जाएगी। मस्जिद का डिजाइन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के डीन प्रफेसर एसएम अख्तर तैयार करेंगे।अतहर हुसैन ने बताया कि प्रफेसर अख्तर के पास मस्जिद भूखंड का टोपीग्राफी नक्शा भेजा गया है लेकिन उससे आर्किटेक्ट डिजाइन नहीं तैयार हो सकती। अतहर हुसैन के मुताबिक, सोहावल के धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ भूमि दी गई है जिसमें भूमि का चिह्नाकंन होने के बाद अब मस्जिद परिसर की आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार करवाई जा रही है जिसमें दो तीन महीने लग सकते हैं।

Published on:
05 Oct 2020 11:32 am
Also Read
View All
राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट, नृपेंद्र मिश्र बोले- संग्रहालय पर खर्च होंगे 5 करोड़, ट्रस्ट ने बताया आगे का पूरा प्लान

राम मंदिर ट्रस्ट की SIT क्लीनचिट पर संजय सिंह का हमला, बोले- ‘जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’

Ram Mandir Donation Dispute Row: चंपत राय का लेटर मनगढ़ंत कहानी? क्या बोले पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र

राम मंदिर ट्रस्ट के पैसों का लेन-देन कैसे होता है?, चंपत राय का दूसरा पत्र आया सामने, जानिए बैंक खातों से लेकर टैक्स तक का पूरा हिसाब

Mahipal Singh Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में महिपाल सिंह कौन हैं? संघ से जुड़ाव से ट्रस्ट की लेखा व्यवस्था तक का सफर